

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित बहुत ही बड़ा पर्व है जिसे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा व व्रत किया जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो गुजरात जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर रहने वाले लोग महाशिवरात्रि पर गुजरात के आसपास स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। ऐसे में यात्रा करने से पहले ही टिकट बुक कर सकते हैं। अक्सर किसी भी यात्रा पर जाने से पहले वहां पर होने वाले खर्चे की फ्रिक होने लगती है। ऐसे में हम आपको बजट ट्रिप का आईडिया देंगे। आइए, जानते हैं गुजरात में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में कितना खर्च हो सकता है।