होटल रूम से ये चीजें ले जा सकते हैं घर, नहीं रोकेगा स्टाफ

अक्सर हम ट्रैवल करने के लिए कोई न कोई होटल बुक जरूर करते हैं और उस रूम में हमें कुछ सुविधाएं मिलती हैं। हालांकि कुछ चीजों जो हमें पसंद आती है उन्हें हम घर नहीं ले जा सकते हैं लेकिन कुछ चीजों को घर ले सकते हैं।
होटल रूम से ये चीजें ले जा सकते हैं घर, नहीं रोकेगा कोई
होटल रूम (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

होटल में रुकने का अनुभव सिर्फ आराम और लग्जरी तक ही सीमित नहीं है बल्कि कई बार आप वहां से कुछ चीजों को साथ भी लेकर आ सकते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि होटल रूम से कौन-कौन सी चीजें फ्री में ले जाना सही होता है जिससे किसी को परेशानी नहीं होती। दरअसल कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो होटल वाले सुविधा के लिए देते हैं। इन चीजों को साथ ले जाने पूरी तरह से वैध होता है।

वहीं, होटल में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिनको ले जाना चोरी की श्रेणी में आता है। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको ले जाना गलत नहीं है और इन्हें ले जाते हैं समय आपको स्टाफ भी नहीं रोकेगा।

टॉयलेटरीज

होटल रूम में छोटी शैंपू की बोतल, कंडीशनर, बॉडी लोशन, टूथ ब्रश, हैंड सोप और कई टॉयलेटरीज रखी होती हैं। ये सारी चीजें आपके स्टे को सुविधाजनक बनाने के लिए रखी जाती है। इन्हें आप यूज करके साथ में घर ले जा सकते हैं। जिन्हें ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।

स्टेशनरी

होटल में अक्सर ब्रांडेड नोटपैड, पेन या पेंसिल जैसी चीजें रखी होती हैं। इन्हें आप अपने साथ ले जा सकते हैं। इन्हें साथ ले जाने में कोई जुर्माना नहीं देना होगा।

डिस्पोजेबल स्लीपर

लग्जरी होटल में गेस्ट के लिए डिस्पोजेबल स्लिपर्स भी रखी जाती हैं। अगर आप इसे नहीं पहन रहे हैं, तो इसे घर पर साथ ले जा सकते हैं। ये स्लिपर्स हॉस्पिटल विजिट या घर पर काम आ सकती हैं।

टी कॉफी और कंडिमेंट्स

होटल में फ्री चाय या कॉफी के पैकेट्स और शुगर जैसे कंडिमेंट्स रखते हैं। इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इन्हें आप साथ ले सकते हैं।

इन चीजों को न ले जाएं साथ

होटल में टॉवेल, बेडशीट, तकिया, कंबल जैसी चीजों को ले जाना गलत होता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और डेकोरेटिव चीजें या क्रॉकरी को साथ ले जाना सही नहीं होता है। ऐसे में आपके ऊपर जुर्माना लगाया जा सकता है।

होटल में कुछ चीजें आराम के लिए दी जाती हैं जिन्हें आप घर ले जा सकते हैं। लेकिन हर चीज को आप अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। होटल की पॉलिसी के अनुसार चीजों को करना आपको सम्मानजनक मेहमान बनाता है। साथ ही हमें होटल के नियमों का पालन करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com