- Hindi News »
- Travel »
- Keep These Things In Mind While Booking Hotel Online For Honeymoon
हनीमून के लिए ऑनलाइन बुक करने वाले हैं हॉटल? परेशानी से बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें
हनीमून कपल्स के लिए एक ऐसा पल होता है जिसे वह जिंदगी भर याद रखना चाहता है। ऐसे में सही लोकेशन और जगह का चुनाव बहुत अहम हो जाता है। इस दौरान जरा सी गलती भी ट्रिप का मजा खराब सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

हर कपल के लिए हनीमून एक ऐसा लम्हा होता है जिसे यादगार बनाने की हर कोशिश की जाती है। इस दौरान सही जगह का चुनाव और होटल की बकिंग अहम भूमिका निभाती है। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन ही पहले से होटल बुक कर लेते हैं। बिना पूरी जानकारी के ऐसा करने से कई बार उन्हें परेशानी भी होती है। अगर आप भी हनीमून के लिए ऑनलाइन होटल बुक करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। ऐसा करने से आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और ट्रिप भी मजेदार रहेगी।
ऑनलाइन होटल बुक करते समय बर्तें सावधानी
ऑनलाइन होटल बुक करने जा रहे हैं तो सबसे पहले लोकेशन का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप टूरिस्ट स्पॉट से दूर होटल लेते हैं तो यह समय और पैसे दोनों की बर्बादी है। इसकी वजह से आपका सारा समय ट्रैवल करने में ही निकल जाएगा।
होटल की लोकेशन चेक करने के बाद रेटिंग और रिव्यू के बारे में भी जानकारी लें। इससे आपको होटल के बारे में जानने को मिलेगा। साथ ही वहां की सर्विस और साफ-सफाई के बारे में भी रिव्यू मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक बॉर्डर पर बसे अंतिम गांव गए हो क्या आप? इस फेमस टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे पहुंचें
चेन्नई, कांचीपुरम और महाबलीपुरम घूमने का बेहतरीन मौका, आईआरसीटीसी के चेन्नई टूर पैकेज की पूरी डिटेल यहां
Promise Day: एक झूठा वादा और टूट सकता है सालों का रिश्ता! पार्टनर से करें ये वादे जो बढ़ाएगा आपके बीच प्यार
सावधान! कहीं पार्टनर के न कहने के पीछे आपकी ये गलतियां तो नहीं? इन 5 तरीकों से पिघलेगा उनका गुस्सा

ऑनलाइन होटल बुक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आसपास कोई होटल है या नहीं। क्योंकि अगर आपको इस होटल में दिक्कत हुई तो आप दूसरे होटल में आसानी से चेंज कर पाएंगे। साथ ही जगह के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
ऑनलाइन होटल बुक करने से पहले सभी सुविधाओं और सर्विस के बारे में जानकारी ले लें। इससे आपको होटल पहुंचने पर ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
ऑनलाइन होटल बुकिंग के दौरान कमरों की फोटो ले सकते हैं। वहीं, कर्मचारियों का नंबर भी ऑनलाइन मिल जाता है। जहां आप कॉल करके होटल के कमरे की फोटो मांग सकते हैं। इससे आपको सही कमरे का चुनाव करने में मदद मिलेगी।
अगर आप ज्यादा दिनों के लिए होटल बुक करना चाहते हैं तो कोशिश कर सकते हैं कि दो अलग-अलग होटल बुक करें। इससे आपको अलग-अलग जगह समय बिता पाएंगे।
हनीमून के लिए होटल बुक करते समय इन बातों को ध्यान में रखने से ट्रिप का मजा खराब नहीं होगा। होटल की लोकेशन, सुविधाएं, कीमत, कैंसलेशन पॉलिसी और रिव्यू जैसी चीजों पर ध्यान देना न भूलें। साथ ही सतर्कता के साथ और सही जानकारी होने पर ही होटल की बुकिंग करें, जिससे हनीमून यादगार बन जाए।
Keep these things in mind while booking hotel online for honeymoon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कागज पर 40 फीट, जमीन पर 20, गोंदिया में अतिक्रमण ने निगलीं सड़कें; 13 साल से धूल फांक रहा शहर का विकास प्लान!
Feb 16, 2026 | 10:30 AM‘दाऊद से कनेक्शन और अब बहू का उत्पीड़न’, मीरा-भाइंदर की लेडी डॉन के परिवार पर FIR
Feb 16, 2026 | 10:24 AMएमपी के फेमस आईएएस अफसर अवि प्रसाद ने की तीसरी शादी, पूर्व पत्नियां भी IAS, कौन हैं अंकिता धाकरे?
Feb 16, 2026 | 10:23 AMवर्धा पुलिस भर्ती: 7,313 आवेदकों में से 2,317 पहुंचे, 710 पास; मैदानी-शारीरिक परीक्षा में सख्ती
Feb 16, 2026 | 10:22 AMपवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Feb 16, 2026 | 10:20 AMटीम इंडिया की जीत का पाकिस्तान में मना जश्न, अफगानी फैन भी झूमते दिखे, बॉर्डर पार से आए VIDEO ने जीता दिल
Feb 16, 2026 | 10:19 AMकिडनी कांड के ‘डॉक्टर’ की याददाश्त हुई गुम! पूछताछ में बोले- ‘आई डोंट रिमेंबर’; क्या जांच भटकाने की है ये चाल?
Feb 16, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














