Best Places to Visit with Friends: मार्च में दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये देश, जल्दी से कर लें ट्रिप प्लान

जापान बहुत ही खूबसूरत शहर है जो दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मार्च में यहां पूरे देश में चेरी के फूल खिलते हैं जो देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। यहां पर आप दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।
मार्च में दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये देश, जल्दी से कर लें ट्रिप प्लान
मार्च में दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये देश, जल्दी से कर लें ट्रिप प्लान
Published on: 
Updated on: 

International Destinations: दोस्तों के साथ घूमने का मजा कुछ और ही है। शायद दोस्तों के साथ हम ज्यादा मस्ती और धमाल कर पाते हैं जिसकी वजह से ट्रिप मजेदार बनती है। इसके लिए मार्च का महीना बहुत ही सही रहता है क्योंकि इस समय न ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी पड़ती है। ऐसे में किसी भी जगह आराम से घूमा जा सकता है। अगर आप भी मार्च में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ देशों की ट्रिप पर जा सकते हैं। यह आपके बजट में भी रहेंगे और खूबसूरती के लिहाज से यह सबसे हटके हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां पर दोस्तों के साथ घूमने जाना काफी मजेदार रहेगा। इन जगहों को एक्सप्लोर करने के अलावा आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं।

जापान

जापान बहुत ही खूबसूरत शहर है जो दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मार्च के महीने में यहां पूरे देश में चेरी के फूल खिलते हैं जो देखने में बहुत ही सुंदर होते हैं। टोक्यो और क्योटो जैसे शहरों को आप दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह जगह बहुत ही सही रहेगी। जापानी संस्कृति को अनुभव करने के लिए यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।

मोरक्को

यह देश सहारा रेगिस्तान की सफारी के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यहां पर ऊंट सफारी द्वारा रेगिस्तान में घूमने और रेत में सूर्यास्त देखने का अनुभव लिया जा सकता है। यहां पर मराकेश शहर के बाजार, मस्जिद और महल देखने लायक हैं। यहां की सांस्कृतिक धरोहर को दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा इस जगह के खाने का स्वाद भी लिया जा सकता है।

आयरलैंड

मार्च के महीने में आयरलैंड की ट्रिप पर घूमने मजेदार हो सकता है। यहां पर इस समय सेंट पैट्रिक डे समारोह आयोजित किया जाता है। जिसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इस मौके पर डबलिन को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य का लुत्फ लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां की सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों को घूम सकते हैं। टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

थाईलैंड

मार्च और अप्रैल के महीने में थाईलैंड घूमने के लिए बहुत ही सही समय है। इस दौरान यहां सोंगक्रान वाटर फेस्टिवल होता है यह नए साल का स्वागत करने का पर्व है। लोग इस दौरान एक दूसरे पर पानी डालते हैं और खुशियां मनाते हैं। यहां के बैंकॉक और चियांग शहरों को आप घूमने के लिए आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com