मौत की इस घाटी में अपने आप खिसकते हैं पत्थर! जानें क्या है रहस्य

वैसे तो पूरी पृथ्वी रहस्यमयी जगहों से भरी पड़ी है जिनमें से कुछ तो इतनी खूबसूरत हैं कि जिन्हें देखकर आप आश्चरचकित हो जाएंगे। डेथ वैली में एक भारी भरकम पत्थर अपने आप सैकड़ों फीट तक खिसककर चला आता है।
मौत की इस घाटी में अपने आप खिसकते हैं पत्थर!, जानें क्या है रहस्य
मौत की घाटी (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Death Valley: वैसे तो पूरी पृथ्वी रहस्यमयी जगहों से भरी पड़ी है जिनमें से कुछ तो इतनी खूबसूरत हैं कि जिन्हें देखकर आप आश्चरचकित हो जाएंगे। वहीं, दुनिया में कुछ जगहें इतनी खतरनाक हैं कि वहां जाने से पहले आदमी खौफ खाएगा। यूं तो आपने कई तरह की रहस्यमयी जगहों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं वहां के रहस्यों के बारे में शायद ही कोई जानता है। हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे गर्म तापमान वाली जगह डेथ वैली की।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद यह जगह इतनी गर्म है कि किसी की भी चमड़ी जलने लगेगी। यहां पर होने वाली रहस्यमय घटनाओं के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। डेथ वैली में एक भारी भरकम पत्थर अपने आप सैकड़ों फीट तक खिसककर चला आता है। इस बात को जानकर आपको हैरानी हो रही होगी। लेकिन यह सच है जिसको लेकर कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च भी की है। इस अजीबो गरीब जगह को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं।

कहां पर है डेथ वैली

अमेरिका के कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित नेवादा राज्य के पास करीब 225 किलोमीटर के एरिया में फैला यह स्थान डेथ वैली के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। माना जाता है कि यहां पर 19वीं शताब्दी में की जगहों पर सोने चांदी की खदान थी। इन खदानों को खोजने के लिए लोग इस घाटी में पहुंचते थे। लेकिन तेज तापमान के कारण गर्मी की वजह से उनकी मौत हो जाती थी। जिसकी वजह से इस जगह का नाम डेथ वैली पड़ गया।

क्या है मौत की घाटी का रहस्य

डेथ वैली में पत्थर को चलते हुए हालांकि किसी व्यक्ति ने नहीं देखा। लेकिन जब भी यह पत्थर खिसकता है तो इसके पीछे एक लंबी लाइन दिखाई देती है। इस निशान से इन पत्थरों के खिसकने की जानकारी मिलती है। बता दें कि इस जगह को मौत की घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

इस रहस्य को जानने के लिए 1970 में वैज्ञानिकों की टीम ने रिसर्च की। जिसमें सामने आया की 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। रात को यहां बर्फ जमती है जिसकी वजह से ऊपरी मिट्टी की परत पतली हो जाती है। जो मिलकर पत्थर को गति देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com