

गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग सुकून और ठंडक की तलाश में रहते हैं। खासकर तब जब जून जुलाई में काफी गर्मी पड़ रही हो। ऐसे में आप अगर उज्जैन या उसके आसपास रहते हैं तो यहां के हिल स्टेशन घूमने के बारे में सोच सकते हैं। ये हिल स्टेशन प्राकृतिक सुंदरता के अलावा ठंडी हवा और शांत वातावरण के लिए भी जाने जाते हैं।
शहरों के शोर शराबे से दूर किसी शांत हिल स्टेशन में समय बिताने के लिए कुछ जगह एकदम बेस्ट हैं। जिसके बारे में आज हम इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं। जहां पर बिताया हुआ हर एक पल आपकी यादों में इस कदर बस जाएगा कि आप भूल नहीं पाएंगे।जून जुलाई की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ समय निकालकर इन हिल स्टेशन की सैर करने जा सकते हैं। यहां की हर एक जगह आपके दिमाग को शांत कर देगी और ये यादगार पल आप कभी भूल नहीं पाएंगे।