भारत की इन बेहतरीन जगह पर हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रुल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं पुष्पा 2 की शूटिंग किन जगहों पर हुई है।
भारत की इन बेहतरीन जगह पर हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग
भारत की इन बेहतरीन जगह पर हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग
Published on
Updated on

Pushpa 2 Shooting Location: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रुल जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। अब जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी कमाल दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड और हिंदी पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं पुष्पा 2 की शूटिंग किन-किन जगहों पर हुई है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म को भारत में कहां-कहां शूट किया गया है।

इस जगह हुआ एक्शन सीन शूट

बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग की शुरुआत 30 अक्टूबर 2022 को हैदराबाद में हुई थी। इस फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद दूसरा शेड्यूल जनवरी 2023 में शुरू हुआ। जिसे विशाखापट्टनम में शूट किया गया था। इस जगह पुष्पा के साथ सिर्फ एक ही एक्शन सीन शूट किया गया था। बताया जा रहा है कि इस सीन में अल्लू अर्जुन को जमीन से करीब 100 फीट ऊपर उल्टा लटकाया गया था। पुष्पा 2 की शूटिंग जनवरी के बाद मार्च 2023 में फिर से शुरू हुई। जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी थी जो कि बेंगलुरु में शूट की गई थी। इसके बाद यह फिल्म अप्रैल 2023 में ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शूट की गई। यहां पर जंगल में ज्यादातर फिल्म की शूटिंग की गई। इसके अलावा शूटिंग में आसपास के रहने वाले लोगों को भी शामिल किया गया था। विशाखापट्टनम और आंध्र प्रदेश के यागंती मंदिर में भी इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण सीक्वेंस शूट किए गए थे। यह फिल्म पूरी तरह से भारत में ही शूट की गई है।

सेट पर नहीं थी फोन लाने का अनुमति

इस फिल्म में 1990 और  2000 के दशक में नजर आने वाला जापान और मलेशिया का सेट भी हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया था। इस फिल्म में यह भी ध्यान रखा गया कि सेट से कोई भी वीडियो या सीन लीक न हो। इसके अलावा पुष्पा 2 में किसी को भी सेट पर मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। भारत की बेहतरीन जगहों पर शूटिंग पूरी होने के बाद यह फिल्म दर्शकों को 5 दिसंबर को एंटरटेन करने आ रही है। जिसे आप नजदीकी सिनेमाघरों में अपनी पसंदीदा भाषा में देख सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com