

Bhopal Tourist Places: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। इस खूबसूरत शहर में बड़ा तालाब और छोटा तालाब बहुत ही प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा भोपाल की खूबसूरती यहां की स्वच्छता से भी बढ़ जाती है। ऐतिहासिक स्मारक, भारत भवन, भीमबेटका, शहीद भवन जैसी तमाम जगहों को घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश के भोपाल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कुछ खास जगहों को बिल्कुल भी मिस न करें। ट्रिप पर जाने से पहले यहां की खूबसूरत और फेमस जगहों के बारे में जान लेना चाहिए।
बड़े तालाब के नजदीक भोपाल में वन विहार उद्यान भी मौजूद है। इस खास जगह आपको ब्लैकबक, चीतल, सांभर, ब्लू बुल, जंगली सूअर, लकड़बग्घा और साही जैसे वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे। प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर से भरी इस जगह को एक बार जरूर घूमें। यहां पर जानवरों को दो भागों में बांटा गया है।
भोपाल के सबसे प्रसिद्ध जगहों में बड़ा तालाब शामिल है। इस जगह को भोजताल या बड़ा तालाब कहा जाता है। यह भारत की सबसे पुरानी मानव निर्मित झील है। कहा जाता है कि इस झील का निर्माण राजा भोज ने करवाया था। वहीं, इसके पास कमला पार्क है जो कि बहुत ही बड़ा और खूबसूरत गार्डन है। जिससे इस तालाब की शोभा में चार चांद लग जाते हैं।
भोपाल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस सांची स्तूप को देखने के लिए लोगों को भीड़ लगती है। इसका निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में मौर्य राजवंश के शासक अशोक ने बनवाया था। यह देश के प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों में से एक है। इस स्तूप के विशाल गुंबद में भगवान बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं। इस जगह आप परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
भोपाल से करीब 45 किमी दूर भीमबेटका की गुफाओं को देखने के लिए लोग मध्य प्रदेश की ट्रिप प्लान करते हैं। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। माना जाता है कि ये गुफाएं करीब 300 साल पुरानी हैं। इन गुफाओं की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह भोपाल के सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। इस जगह अद्भुत वास्तुकला और इतिहास की खास झलक देखने को मिलती है।
भोपाल की इस मोती मस्जिद का निर्माण 1862 में हुआ था। जिसका निर्माण महिला सिकंदर जहान बेगम ने करवाया था। इसे सुंदर सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। इसकी वास्तुकला दिल्ली में मौजूद जामा मस्जिद के समान ही है। सफेद होने की वजह से इसे पर्ल मस्जिद भी कहा जाता है। इसकी खिड़की से आप खूबसूरत नजारे देख सकते हैं।