पार्टनर के साथ बाइक पर एंजॉय करें मानसून ट्रिप, इन जगहों पर बना लें प्लान

बारिश के समय रोड ट्रिप करने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे बाइक पर पीछे आपका हमसफर हो तो ट्रिप और मजेदार हो जाती है। इस मानसून पार्टनर के साथ खूबसूरत सी रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
पार्टनर के साथ बाइक पर एंजॉय करें मानसून ट्रिप, इन जगहों पर बना लें घूमने का प्लान
मानसून में रोड ट्रिप के लिए बेस्ट जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

बारिश की रिमझिम बूंदे, खुली सड़क और साथ में हमसफर मानसून में बाइक ट्रिप का मजा बढ़ा देगा। अगर आप इस मौसम में घूमना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ बाइक ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां की हरियाली, ठंडी हवा और रोमांटिक रास्ते भरपूर आनंद देती है। ऐसे में देर किस बात की प्लान कीजिए और बारिश में प्यार और एडवेंचर का भरपूर मजा लेने के लिए चले जाएं।

आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप पार्टनर के साथ बाइक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। इन जगहों की खूबसूरती, हरियाली और ताजगी आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देगी।

उदयपुर से माउंट आबू

बारिश में उदयपुर से माउंट आबू का सफर तय किया जा सकता है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है जहां पर लोग दूर दूर से आते हैं। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यह कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट जगह है जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं।

दिल्ली से नैनीताल

हसीन वादियों को देखने के लिए दिल्ली से नैनीताल की ट्रिप की जा सकती है। यहां पर आप सीधे हाईवे से जा सकते हैं जहां बारिश में बाइक चलाना और भी हसीन हो जाता है। यह सफर करीब 6 से 7 घंटे का होगा। जिसमें आप खूबसूरत नजारों का मजा ले सकेंगे।

चेन्नई से यरकौड

चेन्नई के आसपास रहने वाले लोगों के लिए यरकौड का ट्रिप बहुत ही मजेदार और खूबसूरत होने वाला है। यहां पर पार्टनर के साथ आप सुबह-सुबह निकल सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए आपको करीब 7 घंटे लगेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए यह जगह बेस्ट रहेगी।

मुंबई से लोनावाला

मुंबई वालों के लिए बाइक से लोनावला रोड ट्रिप काफी आसान रहेगी। यहां पर पहुंचने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही लोनावला का अद्भुत नजारा कपल्स के जीवन में प्यार भरे लम्हें लेकर आएगा।

मानसून में पार्टनर के साथ अगर रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं तो बाइक राइड एकदम बेस्ट आइडिया है। भारत की इन जगहों के अलावा भी आप कई पास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस समय बिताया गया हर एक पल आपको हमेशा याद रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com