मध्यप्रदेश पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर बने मिर्जापुर के 'कालीन भैया', इन जगहों पर कर चुके हैं फिल्मों को शूटिंग

मिर्जापुर के कालीन भैया ऊर्फ पंकज त्रिपाठी को हर कोई जानता है। उनकी एक्टिंग और अलग-अलग तरह के रोल लोगों को काफी पसंद आते हैं। पकंज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश पर्यटन के ब्रांड एम्बेसडर बने मिर्जापुर के 'कालीन भैया', इन जगहों पर कर चुके हैं फिल्मों को शूटिंग
मध्यप्रदेश पर्यटन ब्रांड एम्बेसडर
Published on: 
Updated on: 

Madhya Pradesh Tourism: मिर्जापुर के कालीन भैया ऊर्फ पंकज त्रिपाठी को हर कोई जानता है। उनकी एक्टिंग और अलग-अलग तरह के रोल लोगों को काफी पसंद आते हैं। हर उम्र के लोग उन्हें फॉलो करना चाहते हैं। यही वजह है कि पकंज त्रिपाठी को मध्य प्रदेश पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। बता दें कि मिर्जापुर के कालीन भैया का मध्य प्रदेश के खास लगाव है। उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग इस जगह पर की है।

राज्य की विविधता को मिलेगा बढ़ावा

पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग मध्य प्रदेश में की है। ऐसे में यह जगह उनका दूसरा घर बन चुकी है। मध्य प्रदेश से उनका प्रोफेशनल और पर्सनल कनेक्शन है। एक्टर को बेहतरीन कलाकारी के अलावा ट्रैवल पैशन के लिए भी जाना जाता है। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश विभाग ने उन्हें अपना चेहरा बनाया है। मध्य प्रदेश टूरिज्म का मकसद है कि वह देश और दुनिया के सैलानियों को राज्य की विविधता दिखा सके।

पंकज त्रिपाठी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश पर्यटन राज्य की विविधता को उजागर करेगा। जिसमें वन्यजीव अभयारण्यों, यूनेस्को विरासत स्थलों लेकर स्थापत्य कला से जुड़े स्थल शामिल होंगे। एक्टर ने कहा कि उन्होंने हमेशा विदेश यात्रा करने के बजाय भारत के अपने खजाने की खोज करना पसंद किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, वाइल्डलाइफ, ऐतिहासिक धरोहर के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस राज्य में आपको वन्य जीव सफारी, लजीज खाना, ऐतिहासिक इमारतें, आध्यात्मिक जगहें,  यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल और अन्य कई चीजें देखने को मिलेंगी। यह राज्य में पर्यटन को अपनी और आकर्षित करती है। यहां पर पंकज त्रिपाठी की कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। जिसमें स्त्री,  स्त्री 2, लुका छुप्पी, लूडो और ओह माय गॉड शामिल है।

कहां-कहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री की शूटिंग चंदेरी, नरसिंहगढ़ का किला और भोपाल की ताजमहल हवेली में हुई थी। वहीं उनकी फिल्म लुका छुप्पी की शूटिंग के लिए ग्वालियर को चुना गया था। इसके अलावा इस फिल्म को इंदौर, महेश्वर और मांडू में भी शूट किया गया था। ओह माय गॉड की शूटिंग के लिए उज्जैन और इंदौर को चुना गया था। मध्य प्रदेश की इन बेहतरीन जगहों पर आप भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com