माता ललिता देवी मंदिर- यहां पर उत्तरप्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख में स्थित नैमिष धाम को सबसे खास माना जाता है। इस धाम में माता ललिता देवी का प्रसिद्ध मंदिर है जिसे 52 शक्तिपीठों में से गिना जाता है। कहते हैं कि, यहां माता सती का हृदय गिरा था। दूर दराज से भक्त यहां पहुंचते हैं। नवरात्रि पर यहां मेले जैसा आयोजन होता है।