नवभारत डिजिटल डेस्क: पूरी दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जो अपने आप में बेहद रहस्यमयी मानी जाती हैं। कहीं के भूतिया किस्से तो कहीं पर हिम-मानव के दिखाई देने की बात कही जाती है। लेकिन भारत के इस गांव में जो होता है, वैसा आपने कभी सुना भी नहीं होगा। भारत का यह राज्य इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यहां पर पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं। पक्षियों के आत्महत्या करने की बात सुनने में भले ही अटपटी लगे, लेकिन ये सच है। असम के जतिंगा (Jatinga) नामक रहस्यमयी गांव (Village) को पक्षियों की आत्महत्या (Mass Bird Suicide) के कारण मौत की घाटी (Valley of Death) के रूप में जाना जाता है। आखिर यहां के पक्षी ऐसा क्यों करते हैं, चलिए जानते हैं इस रहस्यमयी गांव के बारे में...