क्रिसमस और न्यू ईयर पर कुछ अलग करने का है प्लान, तो जरूर करें रण ऑफ कच्छ की जादुई यात्रा

Tour Package: क्रिसमस और न्यू ईयर पर ज्यादातर लोग छुट्टी लेकर किसी अच्छी जगह पर जाने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं रण ऑफ कच्छ का ये टूर पैकेज आपके लिए है।
IRCTC Tour Package Christmas New Year Travel Destination
रण ऑफ कच्छ (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

Rann of Kutch Tour: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने क्रिसमस और न्यू ईयर को स्पेशल बनाने के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें यात्रियों को रण ऑफ कच्छ और भुज की यात्रा करवाई जाएगी। यह पैकेज परिवार और ट्रैवल लवर्स के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। सर्दियों की छुट्टियों में कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज का मजा ले सकते हैं।

कितने दिन का है पैकेज

यह खास टूर पैकेज 4 दिन और 3 रातों का है जिसकी शुरुआत मुंबई से होगी। 2025 दिसंबर को भुज हवाई अड्डे पर सुबह पहुंचने के बाद यात्रियों को व्हाइट रण रिजॉर्ट के लिए रवाना किया जाएगा। इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था की गई है। इसमें शानदार गाला डिनर भी शामिल है जिसमें आपको स्थानीय स्वाद और सांस्कृतिक माहौल का मजा मिलेगा।

रण ऑफ कच्छ की खूबसूरती

रण उत्सव गुजरात सरकार द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। ग्रेट रण ऑफ कच्छ के विशाल सफेद नमक के रेगिस्तान में रंगीन सांस्कृतिक प्रोग्राम, लोक संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प का जीवंत प्रदर्शन दिखाता है। चार महीने तक चलने वाला यह उत्सव सूने रेगिस्तान को एक जीवंत सांस्कृतिक मंच में बदल देता है और इसे दुनिया भर के ट्रैवलर्स के लिए खास आकर्षण बनाता है।

भुज गुजरात का पश्चिमी भाग में बसा ऐतिहासिक शहर है जो अपनी वस्तुकला और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर आईना महल, प्राग महल, ऊंचा घंटाघर और हमिसर झील जैसी जगहों का लुत्फ लिया जा सकता है।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को सोलो बुक करते हैं तो इसका किराया 53700 रुपए है। अगर दो लोग एक साथ शेयरिंग पर जाते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 41500 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में यह किराया 40700 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे के लिए यह किराया 36300 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com