तमिलनाडु के प्रसिद्ध मानव मुख वाले गणपति बप्पा, रहस्यों से भरी है इस मंदिर की कहानी

Adi Vinayaka Temple: भगवान गणेश जी के यूं तो आपने कई मंदिर देखे होंगे लेकिन तमिलमनाडु में एक ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान के मानव रुप की पूजा होती है। इस खास मंदिर को गणेश चतुर्थी पर एक्सप्लोर करें।
तमिलनाडु के प्रसिद्ध मानव मुख वाले गणपति बप्पा, रहस्यों से भरी है इस मंदिर की कहानी
आदि विनायक मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ganesh Chaturthi 2025: भारत का खूबसूरत राज्य तमिलनाडु अपनी संस्कृति और अद्भुत मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां पर हर एक मंदिर अपने आप में एक अलग पहचान रखता है जिसके पीछे कई कहानियां जुड़ी हुई हैं। यहां पर एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर भगवान गणपति की मानव मुख वाले रुप की पूजा की जाती है। इस तरह का मंदिर शायद ही आपने कहीं देखा होगा। क्योंकि आमतौर पर गणेश जी की प्रतिमा में हाथी का मुख होता है।

आदि विनायक मंदिर की खासियत

तमिलनाडु में स्थित इस अद्भुत मंदिर का नाम आदि विनायक मंदिर है। यहां पर गणेश जी को उनके मूल रुप में देखा जा सकता है। यह रुप मां पार्वती ने उन्हें दिया था।  इस मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की मूर्ति करीब 5 फुट ऊंची है और इसपर मानव चेहरा है। यह मंदिर तिरुवरूर जिले में कोईलानू से करीब 3 किमी दूर स्थित थिलतपर्ण में है। इन्हें नारमुख विनायक भी कहा जाता है।

पितृ तर्पण के लिए है प्रसिद्ध

इस मंदिर में सिर्फ गणेश जी की उपासना ही नहीं की जाती बल्कि पितृ तर्पण भी किया जाता है। माना जाता है कि यहां पर पूर्वजों के नाम से तर्पण मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए यहां पितृ कर्म किए थे। इस वजह से यह स्थान उन लोगों के लिए खास जो पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आते हैं।

माना जाता है कि आदि विनायक मंदिर के दर्शन करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए लोग यहां पर आर्शीवाद लेने आते हैं। हर गुरुवार को यहां पर विशेष रुप से पूजा होती है। कहा जाता है कि मानव मुख वाले गणपति जी के दर्शन करने से जीवन की रुकावट दूर होती ह और घर में सुख-समृद्धि आती है।

गणेश चतुर्थी पर करें दर्शन

आदि विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और रीति रिवाजों के साथ भगवान की पूजा करते हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश से जुड़े अनोखे मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो यहां घूमने आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com