सिंगल हैं तो फिनलैंड जाइए, नए साल में बनाइए गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड; रहना-खाना सब कुछ फ्री

Finland Dinner Date: Visit Finland द्वारा ब्लाइंड डेट कैंपेन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए आपको बस एक वीडियो बनाना है और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना है।
Finland Dinner Date
फिनलैंड का ब्लाइंड डेट कैंपेनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 18 साल से ऊपर के लोग कर सकते हैं आवेदन

  • इंग्लिश में वीडियो बनाकर करना है अपलोड

  • फ्री में फिनलैंड की यात्रा का मिलेगा मौका

Finland Blind Date Campaign: अगर आप भी सिंगल हैं और हर रोज सुबह उठकर बस यहीं सोचते हैं कि अब तक मुझे अपना जीवनसाथी क्यों नहीं मिला। शायद अब आपकी तलाश फिनलैंड जाकर पूरी हो सकती है। ये यात्रा बिल्कुल फ्री है जिसमें 18 साल से ऊपर के लोग शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि इसमें शामिल होने के लिए कैसे आप भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या है फिनलैंड का ब्लाइंड डेट कैंपेन (Blind Date Campaign)

फिनलैंड ने दुनियाभर के सिंगल लोगों के लिए खास ब्लाइंड डेट कैंपेन शुरू किया है। फिनिश डिनर डेट के तहत 16 लोग चुने जाएंगे जिन्हें 9 से 19 फरवरी 2027 तक फिनलैंड की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। इस दौरान इन लोगों के फ्लाइट, होटल, खाना और गतिविधियों का खर्च Visit Finland उठाएगा। इस ट्रिप के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय सिंगल लोगों से मिलने और फिनलैंड के खास व्यंजनों का स्वाद चखने का भी मौका मिलने वाला है।

फिनलैंड का ग्रुप डिनर डेट बन सकता है यादगार

इस कैंपेन में सबसे खास चीज ग्रुप डिनर डेट रहने वाला है। आखिर कौन नहीं चाहता कि दुनिया के सबसे खुशहाल देश में जाकर नए लोगों से मिलना और साथ में खाना खाने का लुत्फ उठाना। इस डिनर डेट में सिंगल लड़के और लड़कियां दोनों होंगे। ये डिनर डेट हेलसिंकी और टाम्परे में आयोजित किए जाएंगे। डिनर में मेहमानों को फिनलैंड के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे जसमें जंगली मछलियां, बेरीज और जंगलों से इकट्ठा किए गए मशरूम जैसे खास खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

Finland Dinner Date
डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?

ऐसे कर सकते हैं ब्लाइंड डेट कैंपेन में आवेदन

18 साल से ऊपर कोई भी कैंडिडेट फिनलैंड के समय के अनुसार 10 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकताे हैं। चुने गए लोगों के नामों की घोषणा 1 दिसंबर 2026 को Visit Finland के Instagram और TikTok अकाउंट पर की जाएगी। जिसके बाद नए साल में 9 से 19 फरवरी 2027 तक 16 चुने गए लोगों को फ्री में फिनलैंड जाने का मौका दिया जाएगा। जिस दौरान फ्लाइट, रहने, खाने और गतिविधियों का पूरा खर्च Visit Finland उठाएगा।

Finland Dinner Date
Aligarh: डेटिंग एप पर दोस्ती; फिर ‘वीम हाल’ में बुलाकर वीडियो, 26 युवकों से 7 लाख की कथित वसूली का खुलासा

ब्लाइंड डेट कैंपेन के लिए ऐसे करें आवेदन

इस कैंपेन के लिए आवेदन करना आसान है। आपका इंग्लिश लैंग्वेज में एक छोटा वीडियो बनाना है। इस वीडियो में आपको इस सवाल का जवाब देना है कि आप किसी डिनर डेट पर क्या खाना परोसेंगे और क्यों? इसके बाद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दीजिए। आप ये वीडियो TikTok, Instagram या YouTube पर अपलोड कर सकते हैं। अगर आप इसमें चुने जाते हो तो 1 दिसंबर 2026 तक आपको इसकी जानकारी 1 दिसंबर 2026 को Visit Finland के Instagram और TikTok अकाउंट पर मिल जाएगी।