मेडिकल टूरिज्म में ईजमाईट्रिप ने रखा कदम, चिकित्सा के लिए विदेश ट्रैवल की दी जाएगी सुविधा

टूरिज्म सेक्टर में मेडिकल टूरिज्म में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। चिकित्सकीय पर्यटन उद्योग अभी 7.69 अरब डॉलर का है और 2029 तक इसके 14.31 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। इसीलिए ट्रैवल एजेंसी ईजमाइट्रिप ने भी इस सुविधा को शुरू करने की पहल की है।
EaseMyTrip enters the medical tourism industry
ईजमाइट्रिप (सौजन्य : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : आजकल देश में एक नया प्रचलन शुरू हुआ है जिसमें आप उपचार के लिए आसानी से विदेश यात्रा कर सकते हैं। इसे आम भाषा में मेडिकल टूरिज्म कहा जाता है। देश की बड़ी बड़ी ट्रैवल एजेंसियां भारत के ग्राहकों को ये सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में देश की टॉप ट्रैवल एजेंसियों में से एक ईजमायट्रिप ने भी ये अनूठा प्रयोग करने की योजना बनायी है। ट्रैवल एजेंसी ईजमाईट्रिप डॉट कॉम ने मंगलवार को फ्लेज होम हेल्थकेयर में 49 प्रतिशत और रोलिंस इंटरनेशनल में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी पर अधिग्रहण करने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने मेडिकल टूरिज्म की सुविधा शुरू करके एक स्ट्रैटिजिकल पहल भी की है।

कंपनी बयान के अनुसार, ये अधिग्रहण ईजमाईट्रिप के लक्ष्य के अनुरूप हैं, जो चिकित्सकीय पर्यटन के रूप में अपने सेवा खंड में कल्याण तथा स्वास्थ्य सेवाओं को एकीकृत करके समग्र यात्रा समाधान प्रदान करता है। फ्लेज एक होम हेल्थकेयर प्रदाता है जिसका मुख्यालय दुबई में है। रोलिंस इंटरनेशनल की भारत में ग्लूटेन-मुक्त, लैक्टोज-मुक्त और एलर्जी-मुक्त खाद्य उत्पादों व स्वास्थ्य पूरक खंड में उपस्थिति है।

ये अधिग्रहण आवश्यक

ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, ‘‘ सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग के साथ स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय समाधान चाहने वाले यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए ये अधिग्रहण आवश्यक थे।''

चिकित्सकीय पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि

कंपनी ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब भारत और वैश्विक स्तर पर चिकित्सकीय पर्यटन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी जा रही है। चिकित्सकीय पर्यटन उद्योग अभी 7.69 अरब डॉलर का है और 2029 तक इसके 14.31 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। चिकित्सकीय पर्यटन से तात्पर्य लोगों के उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा हासिल करने के लिए अपने देश से बाहर किसी अन्य देश की यात्रा करने से है।

आपको बता दें कि टूरिज्म सेक्टर में मेडिकल टूरिज्म का प्रचलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आज की सभी बड़ी ट्रैवल कंपनियां चिकित्सा उपचार के लिए ये सुविधा देने की शुरूआत कर चुकी है। मेडिकल टूरिज्म में आप चिकित्सा के लिए आराम से विदेश यात्रा कर सकते है। विदेशों में आधुनिक तकनीकों के द्वारा उपचार होने के कारण लोग विदेश यात्रा करने से भी नहीं कतराते है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com