भारत की इन जगहों पर फिलहाल भूलकर भी न करें ट्रिप प्लान, वरना आ सकती है मुश्किलें

Places to Avoid During Monsoon: मानसून में कुछ जगह खतरनाक साबित हो सकती हैं क्योंकि यहां पर बाढ, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा के हालात बन जाते हैं। जिसकी वजह से यहां घूमना खतरनाक हो सकता है।
भारत की इन जगहों पर फिलहाल भूलकर भी न करें ट्रिप प्लान, वरना आ सकती हैं मुश्किलें
मानसून में घूमने की अनसेफ जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भारत दुनियाभर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, अद्भुत नजारे और शानदार पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां पर हर मौसम घूमने वालों की भीड़ लगती है। इस समय मौनसून कई जगहों पर कहर बरपा रहा है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकार अलर्ट जारी कर रही है। इस समय पहाड़ों और समुद्र के किनारे खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ जगहों पर फिलहाल जाने से बचना चाहिए।

आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर मानसून के समय ज्यादा सावधानी बर्तने की जरूरत है।

केरल

मानसून के समय केरल हर किसी को आकर्षित करता है लेकिन इस समय ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में बिना मौसम की जानकारी के यहां जाना खतरनाक हो सकता है।

मसूरी

क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर इस प्राकृतिक जगह की खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। लेकिन बरसात के समय यहां पर सड़कें खराब हो जाती हैं। लैंडस्लाइड व फिसलन की वजह से हादसों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यहां पर घूमने का प्लान सोच समझकर बनाना चाहिए।

ऋषिकेश

मानसून के समय ऋषिकेश में यात्रा करने से बचना चाहिए। इस समय गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है जिसकी वजह से बाढ़ की स्थित पैदा हो सकती है। खासकर जिन लोगों को एडवेंचर का शौक है उनके लिए ये मौसम रिस्की हो सकता है।

केदारनाथ

केदारनाथ उत्तराखंड का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है जहां पर बहुत ही अच्छा लगता है। लेकिन मानसून के समय यहां पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर ऐसे मौसम में जाने से बचना चाहिए।

मानसून में सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली जगह नदी, झील व झरने होते हैं जो इस समय खतरनाक रुप ले सकते हैं। ऐसे में कई जगहों पर प्रशासन भी जाने की इजाजत नहीं देता है। इस समय भीमाशंकर और लोनावाला के झरनों में जाना मना है। इसके अलावा गोवा और कर्नाटक के कई पर्यटन स्थल भारी बारिश के कारण बंद हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com