Best Waterfalls: इन 3 झरनों को बिल्कुल न करें मिस नहीं तो ट्रैवल लिस्ट रह जाएगी अधूरी

WaterFalls in India: भारत में एक खूबसूरत देश है जहां की प्राकृतिक सुंदरता सबसे निराली है। यहां पहाड़ों से लेकर झरनों तक के दीदार करने में सुकून मिलता है जिसको आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।
इन 3 झरनों को बिल्कुल न करें मिस नहीं तो ट्रैवल लिस्ट रह जाएगी अधूरी
खूबसूरत झरने (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Best Waterfalls in India: भारत प्राकृतिक खूबसूरती का खजाना है जहां हर मोड़ पर आपको एक नया अनुभव होता है। यहां पर मौजूद झरने भी किसी अजूबे से कम नहीं है। जहां पर वॉक, ताजी हवा और शहर की भीड़ से दूर लोग सुकून की तलाश में आते हैं। अगर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं तो इस बार कुछ नया एक्सप्लोर कर सकते है। आज हम आपको भारत के कुछ बेहतरीन झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको खूब मजा आएगा।

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल

अथिरापल्ली वाटरफॉल केरल का सबसे बड़ा झरना है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, पिकनिक स्पॉट और ट्रैकिंग ट्रेल्स एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं। यह झरना नायग्रा झरने जैसी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए परफेक्ट है। यहां पर ट्रेकिंग का अनुभव ले सकते हैं।

फोटोग्राफर्स के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। झरने का बहाव, हरियाली और आसपास का वातावरण इसे और खूबसूरत बनाते हैं। मानसून के समय यह झरना अपने चरम पर होता है।

चित्रकूट फॉल्स

इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकूट फॉल्स अपने घोड़े की नाल जैसी आकृति और बदलते रंगों की वजह से लोगों के बीच फेमस है। छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत झरने को आप परिवार के साथ देखने जा सकते हैं। पानी का रंग मौसम और रोशनी के अनुसार बदलता हुआ बहुत ही शानदार लगता है।

यहां का पानी बेहद सफेद, ठंडा और गर्मियों में ताजगी देने वाला होता है। आसपास हरे-भरे जंगल, ट्रेकिंग, वॉक और प्रकृति का आनंद लेने के लिए बेहतरीन है।

भीमलाट फॉल्स

राजस्थान के बूंदी चित्तौड़गढ़ के बीच स्थित यह झरना इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम है। इसकी ऊंचाई करीब 150 फीट है। यह झरना ट्रैवल्स और फोटोग्राफर्स के लिए परफेक्ट है। अगर आप राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भीमलाट फॉर्ल्स को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें। यह झरना न केवल प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराता है बल्कि इतिहास से भी जोड़ता है।

इन झरनों को देखना केवल एडवेंचर नहीं बल्कि प्रकृति के करीब आना है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आप 2025-26 में कुछ नई चीजों को एक्सप्लोर करना का मजा ले सकते हैं। इन झरनों को आप बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com