

रूस: दुनिया में आपने कई बेहतरीन जगहों के बारे में सुना और घूमा होगा। अक्सर हम ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां की खूबसूरती और दृश्य सबसे अलग और अद्भुत होते हैं। जैसा कि सब जानते हैं भारत में सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है। ऐसे में लोग कुछ ठंडी जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। बर्फ से ढके हुए पहाड़ और चारों तरफ बर्फ देखकर मन को खुशी मिलती है। दुनियाभर में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं जहां आप इन चीजों का किसी भी मौसम में आनंद ले सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि लोगों को रात के समय गाड़ियों या कार का इंजन चालू छोड़ना पड़ता है। अगर वे किसी जगह गाड़ी पार्क करते हैं तो उसे बंद नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कार बंद कर दी गई तो वह ठंड से जम जाएगी।
दुनिया की यह सबसे ठंडी जगह रूस में मौजूद है। जिसका नाम याकूत्स्क है, इस शहर में दिनभर ठंडी हवाएं चलती हैं और तापमान कम होने का नाम नहीं लेता है। गर्मियों के समय भी यहां पर 5 से 10 डिग्री के बीच तापमान रहता है। वहीं, सर्दियों के मौसम में यहां का तापमान माइनस में चला जाता है। यह इतना ज्यादा होता है कि अगर कपड़े सुखाने बाहर जाएंगे तो वह बर्फ से जम सकते हैं। याकुत्सक शहर रूस की राजधानी से करीब पांच हजार किलोमीटर पूर्व में स्थित है। जहां पारा माइनस 50 डिग्री तक भी पहुंच जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति कार पार्क करके कहीं जा रहा है, तो वह उसे बंद नहीं करता है।
रूस के इस शहर में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने के कारण यहां के रास्ते भी बहुत ही खतरनाक हो जाते हैं। यहां पर आपको सड़के नजर नहीं आएंगी क्योंकि ये बर्फ के नीचे ढक जाती हैं। इस जगह पर रहना काफी मुश्किलों से भरा है। यह किसी चुनौती से कम नहीं है। खाने के लिए यहां के लोगों को काफी स्ट्रगल करना पड़ता है। इसके लिए वह पैकेट बंद खाने का इस्तेमाल करते हैं। इस जगह रहना बहुत ही मुश्किलों से भरा हुआ है। इस जगह का तापमान सर्दियों के समय माइनस में रहता हैं। ऐसे में यहां जीवन बिताना आसान नहीं है।