ब्रज होली हुई शुरू...ट्रेवल गाइड और टिप्स पढ़ें, कर सकेंगे पूरी तरह एंजॉय

Braj Holi 2026 : मथुरा, वृंदावन और बरसाना की अनोखी होली शुरू हो चुकी है। आप भी जाने की सोच रहे हैं तो ट्रेवल गाइड, सही समय, ठहरने की जगहें और जरूरी टिप्स से यात्रा यादगार बन सकती है।
Braj Holi has begun... Read travel guides and tips to enjoy it to the fullest
ब्रज होली। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Braj Holi 2026 News: ब्रज की होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और संस्कृति का अनोखा संगम है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में मनाई जाने वाली ब्रज होली दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां की लठमार होली, फूलों की होली और फाग उत्सव इसे भारत की सबसे खास होली बना देते हैं। अगर आप Braj Holi 2026 में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यह ट्रेवल गाइड और जरूरी टिप्स आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बना देंगे।

ब्रज क्षेत्र में होली 40 दिनों तक चलती है। इसकी शुरुआत मथुरा और वृंदावन से होती है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की फूलों की होली और विधवा होली बहुत प्रसिद्ध है। बरसाना में लठमार होली मुख्य आकर्षण है। यहां महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रूप से लाठियों से मारती हैं। नंदगांव की होली में लोकगीत और रंगों का अनोखा मेल देखने को मिलता है। मथुरा में अंतिम दिन की होली बेहद भव्य होती है।

ब्रज होली देखने का सही समय

ब्रज होली बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है और इसकी तारीखें हर साल बदलती हैं। 2026 में होली से लगभग 7-10 दिन पहले से ही कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। आप भीड़ से बचना चाहते हैं, तो फूलों की होली या लठमार होली से 1-2 दिन पहले पहुंचना बेहतर रहता है।

कैसे पहुंचें?

नजदीकी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। नजदीकी एयरपोर्ट आगरा और दिल्ली है। दिल्ली से मथुरा की दूरी करीब 180 किलोमीटर है। वृंदावन और मथुरा में लो बजट से लेकर लग्जरी होटल उपलब्ध हैं। होली सीजन में होटल पहले से बुक कर लें, क्योंकि रेट बहुत बढ़ जाते हैं। मंदिर परिसर के आसपास के होटल काफी महंगे होंगे। ऐसे में कम बजट के लिए मंदिर से थोड़े आसपास के होटल में ठहर सकते हैं।

एंजॉय करने के जरूरी टिप्स

सफेद या पुराने कपड़े पहनें। मोबाइल और वॉलेट वाटरप्रूफ कवर में रख दें। ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें। भीड़ में ग्रुप से अलग नहीं हों। कैमरा और चश्मा जरूर रखें। ज्यादा कीमती गहने न पहनें।

Navbharat Live
navbharatlive.com