भारत की इन जगहों पर घूमने नहीं बल्कि सोने जाते हैं लोग, ट्रैवलिंग का ये मॉडर्न तरीका आप भी कर सकते हैं ट्राई

स्लीप टूरिज्म जिसे हिंदी में नींद पर्यटन या नैप हॉलिडे कहा जाता है। यह घूमने का एक अनोखा तरीका है जहां पर लोग घूमने के साथ बेहतर नींद का आनंद ले सकते हैं। जिससे अच्छी नींद और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
घूमने ही नहीं बल्कि नींद के लिए भी बेहतरीन हैं भारत की ये जगहें, खुद को जाने से नहीं रोक पाएंगे
स्लीप टूरिज्म (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Sleep Tourism: अक्सर लोग वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं क्योंकि खूबसूरत और अनोखी जगहों पर जाना किसे नहीं पसंद। व्यस्त जीवन से समय निकालकर घूमने से अक्सर स्ट्रेस कम हो जाता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी जरूरी माना जाता है। भारत में भी ट्रैवलिंग का चलन काफी बढ़ गया है। लोग आजकल ट्रैवलिंग के मॉर्डन तरीके अपना रहे हैं जिसमें स्लीप टूरिज्म भी शामिल है।

क्या है स्लीप टूरिज्म

स्लीप टूरिज्म जिसे हिंदी में नींद पर्यटन या नैप हॉलिडे कहा जाता है। यह घूमने का एक अनोखा तरीका है जहां पर लोग घूमने के साथ बेहतर नींद का आनंद ले सकते हैं। जिससे अच्छी नींद और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। यह शरीर और मन दोनों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप भी अपनी थकान दूर करने और वीकेंड का मजा लेने के लिए भारत की कुछ बेहतरीन जगहों पर स्लीप टूरिज्म का मजा ले सकते हैं।

भारत की इन जगहों पर लें स्लीप टूरिज्म का मजा

दक्षिण भारत के कई राज्यों में स्लीप टूरिज्म का लुत्फ लिया जा सकता है। इसके लिए केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई जगहें फेमस है। यहां पर मैसूर, कुर्ग, मुन्नार जैसी जगहों पर पहाड़ों के बीच घूमने और नींद का मजा लिया जा सकता है। इस जगह आपको बहुत ही सुकून भरी नींद का अहसास हो पाएगा।

स्लीप टूरिज्म के लिए हिमाचल प्रदेश भी बहेतरीन जगह है। यहां पर आकर तनाव और डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। हिमाचल की हसीन वादियों और ठंडी हवाओं के बीच घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में आप यहां पर ट्रैकिंग, मछली पकड़ना और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। हिमाचल में मनाली, कुल्लू और शिमला घूमने के लिए बहुत ही बेस्ट रहेगा।

इन जगहों के अलावा भारत के खूबसूरत राज्य गोवा में भी स्लीप टूरिज्म का मजा लिया जा सकता है। यहां पर योग और नींद का लुत्फ लेने के लिए लोग अक्सर आते हैं। समुद्र के किनारे सुकून भरी नींद बहुत ही सुंदर अहसास देगी। अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं, तो इस जगह प्रकृति के बीच रिलैक्स कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com