समुद्री जगहों के है शौकीन तो लक्षद्वीप की इन जगहों को नहीं करना बिल्कुल मिस

अगर आप घूमने जाने का प्लान बना रहे है और समुद्र के शौकीन है। आपको समुद्र किनारे घूमना अच्छा लगता है तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। भारत का लक्षद्वीप समुद्र से घिरा हुआ द्वीप समूह है जो पर्यटन के लिहाज़ से भी काफी सुंदर द्वीप है।
लक्षद्वीप टूरिजम
लक्षद्वीप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

नवभारत डेस्क: अगर आप घूमने जाने का प्लान बना रहे है और समुद्र के शौकीन है। आपको समुद्र किनारे घूमना अच्छा लगता है तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। भारत का लक्षद्वीप समुद्र से घिरा हुआ द्वीप समूह है जो पर्यटन के लिहाज़ से भी काफी सुंदर द्वीप है।

लक्षद्वीप, भारत का एक खूबसूरत द्वीप समूह, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और साफ समुद्र तटों के लिए मशहूर है। अगर आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन खास जगहों पर जाना न भूले। इन जगहों की खूबसूरती इतनी अतुलनीय है कि आपको विदेश सा अनुभव होगा। इन जगहों को अपनी टूरिजम लिस्ट में आज ही शामिल करें और इस प्राकृतिक जगह का आनंद ले।

लक्षद्वीप समुद्रम

लक्षद्वीप समुद्रम पांच दिनों का क्रूज है जिसमें कवरत्ती, कल्पेनी और मिनिकॉय के द्वीपों की यात्रा की जाती है, जो जहाज एमवी कवरत्ती द्वारा किया जाता है। द्वीप घूमने के लिए ये क्रूज दिन में सैर कराता है। जिसमें दोपहर का खाना और नाश्ता सब तट पर होता है। तो वही रातें जहाज पर ही बिताई जाती हैं।

अगत्ती द्वीप

लक्षद्वीप में अगत्ती लक्षद्वीप एक खूबसूरत द्वीप है। यहां का समुद्र बेहद खूबसूरत है और यहां का पानी इतना साफ और नीला है कि दिन में आसमान के रंग की तरह भी नीला दिखाई देता है। समुद्र के किनारे सफेद महीन रेत जो इस लुक को और ज्यादा परफेक्ट बनाती है। जहां आप खूब मस्ती कर सकते है और बच्चे भी इसका आनंद ले सकते है।

लक्षद्वीप
लक्षद्वीप (सौजन्य-सोशल मीडिया)

यहां आप स्नॉर्कलिंग का भी मजा ले सकते है। इसका मतलब अगर आप तैरना जानते हैं, तो पानी के अंदर जाकर समुद्र के अंदर की चीजों को एक्सप्लोर कर सकते है। वहां मौजूद जलचर को देख सकते है। और अगर आप यहां और ज्यादा एडवेंचर करना चाहते है तो आप गहरे पानी में उतरकर स्कूबा डायविंग भी कर सकते है।

बंगारम द्वीप

बंगारम द्वीप अपनी शांत रहने के स्वभाव को लेकर काफी फेमस है। बंगारम एक शांत और सुंदर द्वीप है वो इसलिए क्योंकि यहां बहुत कम लोग आते है। जिसकी वजह से यहां का शांत स्वभाव कायम रहता है। यहां का वातावरण औऱ नेचर बहुत ही खूबसूरत है।

lakshadweep
बंगारम द्वीप (सौजन्य- सोशल मीडिया)

इस द्वीप में घूमने जाए तो इस द्वीप से उगते और डूबते सूरज को देखना अपने आप में एक बेहद खास मंज़र है जिसे देखना बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। अपने रोजमर्रा के काम काज से दूर इस जगह आकर आप अपनी सारी थकान मिटा सकते है और समुद्र के किनारे बैठ कर शांत वातावरण में इंजॉय कर सकते है।

कवरत्ती द्वीप

कवरत्ती लक्षद्वीप का सबसे बड़ा शहर है। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी भी है। यहां के समुद्र किनारे बहुत सुंदर हैं। यहां के खूपसूरत समुद्र में आप नहा सकते हैं और रेत पर खेल सकते हैं। कवरत्ती में एक खास समुद्री संग्रहालय भी है जहां आप समुद्र की चीजें देख सकते हैं वहां की चीजों के बारे में जान सकते है। साथ ही यहां पानी में खेलने वाले कई खेल भी हैं। इस जगह पर आपका अनुभव किसी विदेशी जगह से कम का नहीं होगा।

कालपेनी द्वीप

कालपेनी द्वीप अपनी सुंदर लैगून के लिए मशहूर है। यह द्वीप पानी के खेलों और स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस है। यह द्वीप प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है और यहां का नज़ारा देखना तो बनता है।

स्कूबा डायविंग
काल्पेनी द्वीप (सौजन्य- सोशल मीडिया)

मिनिकॉय द्वीप

मिनिकॉय लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा टापू है। यहां एक बहुत पुराना और काफी बड़ा लाइटहाउस है जो बहुत पुराना और सुंदर है। इस टापू पर लोग खास तरह की नावें बनाते हैं जो देखने लायक हैं। यहां समुद्र का पानी इतना साफ है कि आप नीचे तक देख सकते हैं। यहां घूमना और तैरना एक बहुत ही मजेदार अनुभव होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com