दिल्ली के इन बाजारों से करें क्रिसमस की शॉपिंग, बजट में आ जाएगा झोल भर सामान

Christmas 2025: क्रिसमस का त्योहार नजदीक है और अगर आप बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो दिल्ली के ये बाजार बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां डेकोरेशन आइटम्स से लेकर गिफ्ट्स तक, कम दाम में ढेरों विकल्प मिल जाएंगे।
Best Christmas Shopping Markets in Delhi
क्रिसमस की शॉपिंग करते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

Christmas Shopping Markets: देश की राजधानी दिल्ली में क्रिसमस की रौनक काफी ज्यादा देखी जा सकती है। दिल्ली के बाजार लाल और सफेद रंग की रोशनी से सज चुके हैं। दिल्ली न केवल अपने जायके के लिए मशहूर है बल्कि यह जगह शॉपिंग के लिए बेहतर विकल्प है। इस साल क्रिसमस 2025 के लिए दिल्ली के कुछ मशहूर बाजारों का रुख कर सकते हैं। जहां पर आपको बजट फ्रेंडली और यूनिक सामान मिल सकता है।

अगर आप भी अपने घर को सजाने या अपनों के लिए यूनिक गिफ्ट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो महंगे मॉल्स के बजाय दिल्ली के इन 5 बाजारों का रुख करें। यहां कम कीमत में आपको ऐसा सामान मिलेगा जो ऑनलाइन भी उपलब्ध नहीं है।

आईएनए मार्केट

दक्षिण दिल्ली का आईएनए मार्केट क्रिसमस की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है जहां पर आपको 50 से लेकर 5000 तक के रुपए में क्रिसमस ट्री मिल जाएगी। यहां पर रंग बिरंगी बॉल्स और सांता क्लॉज की ड्रेस की कई वैरायटी मिल जाएगी।

जनपथ और कनॉट प्लेस

दिल्ली की इस फेमस मार्केट में आपको हर तरह का सामान मिल जाएगा। यहां पर शोपीस, मोमबत्तियां और जूट का सजावटी सामान मिल जाएगा। इसके पास ही कनॉट प्लेस में आप वेनगर्स जैसी पुरानी बेकरी में प्लम केक खरीद कर सकते हैं।

सदर बाजार

यदि आप पूरे घर या ऑफिस को सजाना चाहते है तो सदर बाजार से सस्ता कुछ नहीं। यहाँ लाइट्स और डेकोरेशन का सामान थोक के भाव मिलता है। यहां 100 रुपए में लड़ियों का पूरा गुच्छा मिल जाता है जो अन्य जगहों पर काफी महंगा मिलता है।

लाजपत नगर

लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट क्रिसमस की थीम वाली कुर्तियों, स्वेटर और मोजों के लिए मशहूर है। यहां पर घर के लिए सुंदर कुशन कवर और पर्दे किफायती दामों पर मिल जाएंगे।

दिल्ली हाट

जो लोग अपने क्रिसमस को भारतीय रंग देना चाहते हैं उनके लिए दिल्ली हाट बेस्ट रहेगा। यहां विभिन्न राज्यों के कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये, हाथ से बुने हुए ऊनी कपड़े और लकड़ी के खिलौने मिलते हैं जो बेहतरीन गिफ्ट साबित हो सकते हैं।

क्रिसमस पर शॉपिंग के लिए ये बाजार आपकी जेब पर बोझ नहीं बनेंगे। एक बेहतर स्ट्रीट शॉपिंग का अनुभव लेने के लिए आप इन बाजारों का रुख कर सकते हैं जहां पर कम बजट में झोला भरकर सामान लिया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com