

Best Beach Destinations: जब उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में होता है तब दक्षिण भारत के तटीय इलाके सुहावने मौसम से सराबोर रहते हैं। जनवरी का महीना बीच वेकेशन के लिए सबसे अच्छा है। अगर आप स्वेटर और जैकेट से परेशान हैं तो विंटर ब्रेक के लिए इन बीच को चुन सकते हैं।
जनवरी की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में धूप की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए भारत के समुद्री तट जन्नत से कम नहीं है। जनवरी में इन जगहों का तापमान न बहुत ज्यादा होता है और न ही कम। ऐसे में आप यहां वाटर स्पोर्ट्स और रिलैक्सेशन का मजा ले सकते हैं।
दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचेस में शुमार हैवलॉक आइलैंड का राधानगर बीच अपनी सफेद रेत और फिरोजी पानी के लिए मशहूर है। जनवरी में यहाँ का मौसम बेहद साफ रहता है जिससे आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।
अगर आप भीड़भाड़ से दूर मालदीव जैसा अहसास चाहते हैं तो लक्षद्वीप सबसे बेस्ट है। यहां के लैगून और कोरल रीफ जनवरी की धूप में और भी निखर उठते हैं। शांति और प्राइवेसी चाहने वाले कपल्स के लिए यह पहली पसंद है।
चट्टानों के किनारे बसा यह बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ की क्लिफ (चट्टान) पर बने कैफे में बैठकर सूर्यास्त देखना एक जादुई अनुभव है। जनवरी में यहां की ताजी हवा और आयुर्वेदिक स्पा आपको तरोताजा कर देंगे।
गोवा के शोर-शराबे से दूर अगर आप कुछ अलग तलाश रहे हैं तो गोकर्ण के ओम बीच पर जाएं। यहां का माहौल शांत और आध्यात्मिक है। यहाँ के छोटे-छोटे ट्रेक और बीच साइड हट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
जैसा कि नाम से ही साफ है यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पहुंचने के लिए बैकवॉटर्स से होकर जाना पड़ता है। फ्रेंच वास्तुकला, शानदार खाना और शांत समुद्र तट जनवरी की छुट्टियों को यादगार बना देंगे।
जनवरी में टूरिस्ट सीजन का पीक समय होता है तो ऐसे में अपनी फ्लाइट और होटल की बुकिंग कम से कम 15 से 20 दिन पहले जरूर कर लें। जिससे आपको बजट में अच्छी डील मिल सके।