Offbeat Travel Destinations: अक्सर अकेले सफर करना बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि ऐसे में आप खुद को अच्छे से समझ पाते हैं। अगर आप रोज की जिंदगी से परेशान हो गए हैं तो एक सोलो ट्रिप के जरिए अपने दिमाग को रिफ्रेश कर सकते हैं। आजकल सोलो ट्रैवल का चलन काफी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन हर जगह भीड़भाड़ उस रोमांच को कम कर देती है।
लेकिन आज हम आपको भारत की कुछ अंडररेटेड जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं। इन जगहों पर सोलो ट्रिप का मजा बहुत ही अलग और यादगार होगा। शांति से समय बिताने के लिए इन जगहों को ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें।
ग्वालियर
इतिहास से समृद्ध शहर ग्वालियर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में आता है। इस जगह की
शांति और खुला वातावरण इसे घूमने के लिए आदर्श बनाता है। यहां पर मौजूद विशाल किला, प्राचीन मंदिर और संगीत परंपराएं शहर की पहचान है। खास बात यह है कि उसका आनंद लेने के लिए आपको भीड़ का सामना नहीं करना होगा। यहां पर आप आसानी से सोलो ट्रिप कर सकते हैं।
माजुली
असम में स्थित माजुली दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में शामिल है। यह किसी रहस्य से कम नहीं है। बांस की झोपड़ियां, हाथ से मुखौटे बनाने वाला गांव और प्राचीन मठ इस जगह को जादुई जगह बनाते हैं। अगर आप हटके किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो इसे
ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।