Seychelles के सामने फीकी पड़ जाएगी अन्य जगहों की खूबसूरती, भागम-भाग से दूर शांति से बिताएं समय

मालदीव और थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगहों पर अक्सर लोग गर्मियों में घूमना पसंद करते हैं। समुद्र के किनारे शांति से बैठकर वेकेशन का आनंद लेते हैं। लेकिन अगर आप इन जगहों से बोर हो गए हैं तो ऐसे में सेशेल्स यात्रा का प्लान कर सक
Seychelles के सामने फीकी पड़ जाएगी अन्य जगहों की खूबसूरती, भागम-भाग से दूर शांति से बिताएं समय
Seychelles के सामने फीकी पड़ जाएगी अन्य जगहों की खूबसूरती, भागम-भाग से दूर शांति से बिताएं समय
Published on
Updated on

Seychelles Tourist Places: मालदीव और थाईलैंड जैसी खूबसूरत जगहों पर अक्सर लोग गर्मियों में घूमना पसंद करते हैं। समुद्र के किनारे शांति से बैठकर वेकेशन का आनंद लेते हैं। लेकिन अगर आप इन जगहों से बोर हो गए हैं तो ऐसे में सेशेल्स यात्रा का प्लान कर सकते हैं। यह देश 115 द्वीपों को समुद्र है जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस गर्मी के सीजन में अद्भुत और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो इस जगह पर जरूर जाएं। यह जगह आपको शहरों की भागम भाग और चिल्लम चिल्ली से दूर शांत वातावरण का अहसास कराएगी। यह खूबसूरत द्वीप सफेद रेत, नीला पानी, हरे भरे जंगलों की वजह से प्रसिद्ध है जो घुमक्कड़ लोगों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

अपनों के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध सेशल्स परिवार के साथ छुट्टियां बिताने की बेहतरीन जगह है। यहां पर कई बॉलीवुड सेलेब्स सुकून भरे पल बिताने के लिए अक्सर आते हैं। परिवार, पार्टनर या किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए जगह परफेक्ट रहेगी। यहां पर महे, लाडिगुए और प्रसलिन प्रमुख द्वीप हैं। इन द्वीपों का दीदार करने के लिए पर्यटक दूर दूर से यात्रा करके आते हैं। बता दें कि सेशेल्स सबसे बड़ा और सबसे प्रमुख द्वीप है यहां पर अक्सर लोग शांति की तलाश में आते हैं। सेशेल्स गणराज्य सोमाली सागर में स्थित है, जो हिंद महासागर का एक हिस्सा है। उप-सहारा अफ्रीका में एक द्वीप देश, सेशेल्स मुख्य भूमि से 1,500 मील दूर स्थित है। हालांकि यह ग्लोब पर दिखने के लिए बहुत छोटा है।

एडवेंचर करने का मिलेगा मौका

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भी यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर पर्यटक स्नोर्कलिंग और सर्फिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा वन्यजीव सफारी, समुद्र तटों पर रिलेक्स और द्वीपों की सैर करने के लिए जगह बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकती है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे यहां पर परिवार के साथ हॉलिडे मनाने आईं थी। उन्होंने सेशेल्स यात्रा के दौरान कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। अगर सेलेब्स की तरह आप भी मजेदार पल बिताना चाहते हैं तो बिना देर किए सेशेल्स की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com