-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is The Festival Of Easter Know Why This Day Is Celebrated
आज है ईस्टर का पर्व, जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
आज ईसाई धर्म के मानने वालों के खुशियों का पर्व ‘ईस्टर संडे’ (Easter Sunday) है। यह पर्व ‘गुड फ्राइडे’ के बाद मनाया जाता है। ‘ईस्टर संडे’ ईसाइयों का बड़ा पर्व कहा जाता है।
मान्यताओं के मुताबिक, ईसाइयों के प्रभु ईसा मसीह मृत्यु के तीन दिन बाद इसी दिन फिर से जीवित हो उठे थे, जिस कारण ये पर्व देशभर में बहुत ही धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस दिन बड़ी संख्या में ईसाई लोग चर्च जाते हैं और भगवान यीशु के पुन: जाग्रत होने की खुशी मनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप ने किया पोप का अपमान, खुद को बताया ईसा जैसा महान
Easter Sunday 2025: नवजीवन और आशा के संदेश के साथ मनाया जा रहा है ईस्टर संडे, जानिए कैसे होती है इसकी तारीख की गणना
Easter Sunday: क्यों आखिर ईस्टर संडे पर उपहार में दिए जाते हैं अंडे, क्या है खास कनेक्शन
Easter Sunday से जुड़ी रोचक बातें जानिए, क्या करते हैं इस दिन ईसाई समुदाय के लोग
ईसा मसीह के जीवित होने की खुशी में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ईस्टर संडे मनाते हैं। ईसाई धर्म के प्रसिद्ध ग्रंथ बाइबिल में भी लिखा गया है कि दोबारा जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के 40 दिन बाद तक ईसा मसीह पृथ्वी पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिष्यों को प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाया, उसके बाद वे स्वर्ग चले गए। ऐसे में आइए जानें ईस्टर के इतिहास के बारे में –
इतिहासकारों के अनुसार, जब ईसा मसीह को मृत्युदंड दे दिया गया था, तो उनके अनुयायी निराश एवं हताश हो गए थे। लेकिन, गुड फ्राइडे (Good Friday) के तीसरे दिन संडे को एक महिला ईसा मसीह के कब्र पर गई। वहां पर अंधेरा छाया हुआ था। महिला ने देखा कि ईसा मसीह के कब्र पर पत्थर नहीं था। तब वह वहां से लौट गई और ईसा के अनुयायियों को इसके बारे में बताया।
वे सब ईसा मसीह के कब्र पर आए। उन लोगों ने देखा कि, कब्र में केवल कफन पड़ा हुआ है, ईसा मसीह नहीं हैं। वे लोग कब्र से चले गए, लेकिन वह महिला वहीं पर रुक गई और बैठकर रोने लगी। इसी बीच उसने देखा कि, कब्र में जहां पर प्रभु ईसा का शव रखा गया था, वहां पर दो स्वर्गदूत सफेद कपड़े पहने, खड़े थे। एक ईसा मसीह के सिर के पास और दूसरा पैर के पास खड़ा था।
तभी उन दोनों दूतों ने उस महिला से रोने की वजह जाननी चाही, तो उसने बताया कि वे उसके ईसा मसीह को लेकर चले गए हैं। उसी दौरान वहां उसने ईसा मसीह को देखा। उन्होंने उस महिला से कहा कि वे अब परम पिता के पास जा रहे हैं।
इसके घटना के तुरंत बाद वह महिला ईसा मसीह के अनुयायियों के पास आई और उनको बताया कि कैसे प्रभु ईसा मसीह फिर से जीवित हो गए हैं। धार्मिक मान्यता है कि ईसा मसीह फिर से जीवित होने के बाद 1 माह से अधिक समय तक पृथ्वी पर रहे। अंत में वे कुछ शिष्यों के साथ आसमान में चले गए।
ईस्टर संडे को बदलाव का भी दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन ईशा मशीह के जीवित होने के बाद उनको यातनाएं देने वाले और सूली पर चढ़ाने वाले लोगों को भी बहुत पश्चाताप हुआ था।
ईस्टर के मौके पर अंडों का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अंडों को सजाते हैं। साथ ही एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में भी देते हैं। इस दिन अंडे का महत्व इसलिए है, क्योंकि ईसाई धर्म के लोग अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं।
Today is the festival of easter know why this day is celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














