-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Mirabai Jayanti Know Untold Things Related To Meera The Ultimate Devotee Of Shri Krishna
आज है मीराबाई जयंती, जानिए श्री कृष्ण की परम भक्त मीरा से जुड़ी अनकही बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली : भक्ति का दूसरा नाम मीराबाई कहा जाये तो गलत नहीं होगा। हम सब जानते है कि भगवान कृष्ण की भक्ति में खोई मीराबाई सबके लिए एक आदर्श है। वह पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन थी, आज भी वह हम सभी के लिये एक प्रेरणा है। मीरा बाई के जन्म समय का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इनका जन्म लगभग 1448 का है।
हर साल आश्विन मास की शरद पूर्णिमा को मीराबाई के जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज 20 अक्टूबर 2021 के दिन मीरा बाई जयंती है। आपको बता दें कि मीराबाई बचपन से ही भगवान श्री कृष्ण के भक्ति में लीं थी। उन्होंने अपने पूरे जीवन में भगवान कृष्ण की भक्ति की है। आज भी लोगों के दिल के भक्ति के किस्से बसे हुए है। आज मीरा बाई के जयंती के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे है….
ऐसा था मीराबाई का जीवन
मीराबाई जोधपुर, राजस्थान के मेड़वा राजकुल की राजकुमारी थी। ये अपने पिता रतन सिंह की एकमात्र संतान थी। मीराबाई जब छोटी थीं तो उनकी मां का देहांत हो गया, इसके बाद उनके दादा राव दूदा उन्हें मेड़ता ले आए और यहीं पर उनकी देखरेख में मीराबाई का पालन-पोषण हुआ। मीराबाई का मन बचपन से ही कृष्ण-भक्ति में रम गया था।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
गुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
इन्होंने बालपन से ही अपने मन में कृष्ण की छवि को बसा लिया था और बचपन से युवावस्था व बाकी पूरे जीवन भर उन्हें ही अपना सबकुछ मानकर उनकी भक्ति में लीन रहीं। मीराबाई ने कृष्ण को ही अपने पति के रुप में स्वीकार लिया था इसलिए वे विवाह नहीं करना चाहती थी, इसके बाद उनकी इच्छा के विरुद्ध राजकुमार भोजराज के साथ उनका विवाह कर दिया गया। फिर भी उनकी कृष्ण के प्रति भक्ति काम नहीं हुई।
बाल्यकाल से मीरा बनी कृष्ण भक्त
मीराबाई के कृष्णभक्त बनने की कहानी भी बड़ी रोचक है। बचपन में हमारा मन बेहद कोमल और नाजुक होता है। बचपन में हमें जो भी कहा जाता है वही हम सच मान के चलते है। मीराबाई के कृष्ण भक्त बनने के पीछे एक कथा मिलती है, जिसके अनुसार एक समय की बात है जब उनके पड़ोस में किसी धनवान व्यक्ति के यहां बारात आई थी।
उस समय मीराबाई बाल्यकाल की अवस्था में ही थी। सभी स्त्रियां छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थीं। मीराबाई भी बारात देखने के लिए छत पर आ गई बारात को देख मीरा ने अपनी माता से पूछा कि मेरा दूल्हा कौन है इस पर मीराबाई की माता ने उपहास में ही भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की तरफ इशारा करते हुए कह दिया कि यही तुम्हारे वर हैं, यह बात मीराबाई के बालमन में एक गांठ की तरह समा गई और वे कृष्ण को ही अपना पति मानने लगी।
उस वक्त बढ़ गई मीरा की कृष्ण भक्ति
मीराबाई की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मीराबाई के विवाह के कुछ समय बाद ही उनके पति का देहांत हो गया जिसके बाद वे और भी ज्यादा कृष्ण भक्ति में लीन होती चली गईं। मीराबाई को उनके पति के साथ सती करना चाहा लेकिन वे इसके लिए नहीं मानी क्योंकि वे कृष्ण को अपना स्वामी मानती थी। कहा जाता है कि इसी कारण उन्होंने अपना श्रृंगार भी नहीं उतारा। इसके बाद मीराबाई की अनुपस्थिति में ही उनके पति का अंतिम संस्कार किया गया। यही वो दौर था जब मीराबाई कृष्ण के भक्ति में और भी ज्यादा लीन होती है।
घरवालों ने किया था मरने का प्रयास
जब मीराबाई के पति का देहांत होने के बाद उनकी भक्ति दिनों-दिन बढ़ती चली गई। वे मदिर में जाकर इतनी लीन हो जाती थी कि श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने घंटो तक नाचती रहती थी। इसी कारण मीराबाई की कृष्ण भक्ति उनके पति के परिवार को अच्छी नहीं लगती थी। इसलिए उन्हें कई बार मारने का प्रयास भी किया गया कभी विष देकर तो कभी जहरीले सांप के द्वारा। परंतु श्रीकृष्ण की कृपा से मीराबाई को कुछ नहीं हुआ और वो निरंतर कृष्ण भक्ति करती रही।
कृष्ण की मूर्ति में समा गई मीराबाई
मीराबाई को मारने का प्रयास किया, इसके बाद वे वृंदावन और फिर वहां से द्वारिका चली आई। इसके बाद वे साधु-संतों के साथ रहने लगी व कृष्ण की भक्ति में रमी रहीं। मीराबाई की मृत्यु के विषय में कहा जाता है कि उन्होंने जीवन भर भगवान कृष्ण की भक्ति की और अंत समय में भी वे भक्ति करते हुए कृष्ण की मूर्ति में समा गई थी। इस तरह मिटा बाई की भगवान श्री कृष्ण में जा समाई।
Today is mirabai jayanti know untold things related to meera the ultimate devotee of shri krishna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










