Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘महावीर जयंती’, जानिए भगवान महावीर से जुड़ी विशेष बातें

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 14, 2022 | 06:15 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

‘महावीर जयंती’ (Mahavir Jayanti) जैन धर्म का प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन सम्पूर्ण विश्व में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह पावन जयंती’14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को है।

‘महावीर जी’ को जैन धर्म के चौबीसवें और अंतिम तीर्थंकर कहा जाता है। दुनिया भर के जैन समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। धार्मिक वेदो को पढ़ते हैं और जरूरतमंद लोगों को दान भी करते हैं। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक नेता थे। इस दिन को महावीर त्रयोदशी भी कहते हैं। उनका इस पवित्र धरा पर जन्म ईसा से छह सौ वर्ष पूर्व भले ही हुआ हो, किन्तु उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उस समय थे। आइए जानें भगवान महावीर से जुडी रोचक बातें-

सम्बंधित ख़बरें

नए साल 2026 की शुभ शुरुआत: पहले दिन इन मंत्रों का जाप बदलेगा आपकी किस्मत

21 अप्रैल को है ‘महावीर जयंती’, जानिए जैन धर्म का ‘पंचशील सिद्धांत’ और उसका जीवन में महत्व

इस शुभ दिन पर जैन समुदाय के लोग, भगवान महावीर की मूर्ति के साथ एक जुलूस निकालते हैं और धार्मिक गीत गाते हैं। इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

भगवान महावीर ने भारतीय समाज में फैली तमाम बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया। उनके अभियान का यदि हम अभिप्राय समझें, तो यह अभिव्यक्त होता है कि ‘शुद्धता’ एक व्यापक दृष्टिकोण है, जिसका एक अंग है ‘स्वच्छता’।

अगर आपके भीतर जीवों के प्रति मैत्री, करुणा, दया या अहिंसा का भाव नहीं है और आप बाहरी साफ-सफाई सिर्फ इसलिए करते हैं कि आपको रोग न हो जाए, तो यह ‘स्वच्छता’ है। लेकिन इस क्रिया में आप साफ-सफाई इसलिए भी करते हैं कि दूसरे जीवों को भी कष्ट न हो, सभी स्वस्थ रहें, जीवित रहें तो अहिंसा का अभिप्राय मुख्य होने से वह ‘शुद्धता’ की कोटि में आता है।

भगवान महावीर ने कहा कि स्वयं से लड़ो , बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना ? वह जो स्वयम पर विजय कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।

भगवान महावीर ने कहा कि पृथ्वी पर हर जीव स्वतंत्र है। कोई किसी पर भी आश्रित नहीं है।

भगवान महावीर ने मनुष्य में सबसे पहली आवश्यकता इस आंतरिक कचड़े को दूर करने की बताई। उनका स्पष्ट मानना था कि यदि क्रोध, मान, माया, लोभ और इसी तरह के अन्य हिंसा के भाव आत्मा में हैं तो वह अशुद्ध है और ऐसी अवस्था में बाहर से चाहे कितना भी नहाया-धोया जाए, वह सब व्यर्थ है।

Today is mahavir jayanti know special things related to lord mahavir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2022 | 06:15 AM

Topics:  

  • Lord Mahavir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.