-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Kalashtami Worship Of This Rudravatar Of Lord Shiva Can Reduce The Effect Of Shanidosh Know The Auspicious Time And Method Of Worship
आज है में ‘कालाष्टमी’, भगवान शिव के इस रुद्रावतार की पूजा से शनिदोष का प्रभाव हो सकता है कम, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान काल भैरव को समर्पित ‘कालाष्टमी व्रत'(Masik Kalashtami 2023) हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार आषाढ़ महीने की ‘कालाष्टमी व्रत’ आज यानी 10 जून 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा।
इस विशेष दिन पर भगवान शिव के रुद्रावतार भगवान काल भैरव की उपासना का विधान है। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान काल भैरव की उपासना करने से जीवन में आ रही सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधक को सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानें आषाढ़ मास में कब रखा जाएगा ‘मासिक कालाष्टमी व्रत’।
सम्बंधित ख़बरें
Kalashtami : पहली बार रख रहे हैं कालाष्टमी व्रत? तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!
आज शाम कालाष्टमी पर करें ये 1 अचूक उपाय, धन की कमी और संकट होंगे दूर!
आज साल की अंतिम कालाष्टमी पर कालसर्प दोष और शनि के प्रकोप से मुक्ति के लिए करें ये महा उपाय
यह गुरुवार क्यों है ख़ास, कर लें ये 4 विशेष उपाय, सारे संकटों से मिलेगी मुक्ति!
तिथि
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 जून को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर होगा और इस तिथि का समापन अगले दिन 11 जून को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हो जाएगा।
‘कालाष्टमी व्रत’ के दिन भगवान काल भैरव की उपासना रात्रि के समय की जाती है। ऐसे में यह व्रत 10 जून 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर रवि योग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 5 बजकर 23 मिनट से दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
पूजा विधि
‘कालाष्टमी’ के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप बाबा कालभैरव की पूजा की जाती है। सुबह स्नान के बाद लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश भगवान की तस्वीर स्थापित करें। विधि-विधान से पूजा करें। भगवान शिव को सफेद और नीले फूल अर्पित करें। सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं और फिर दीपक जलाकर आरती करें। पूरे दिन व्रत करने के बाद शाम के पहर में फलाहार कर सकते हैं। फिर आधी रात को धूप, काले तिल, दीपक, उड़द की दाल, सरसों के तेल से काल भैरव की पूजा जरूर करें। ऐसा करने से शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है।
उपाय
शास्त्रों के अनुसार, ‘कालाष्टमी व्रत’ के दिन सुबह स्नान-दान आदि के बाद भगवान काल भैरव की विधिवत पूजा करें। उनके सामने दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके साथ भगवान काल भैरव को जलेबी का भोग अवश्य लगाएं। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। ‘कालाष्टमी व्रत’ के दिन भगवान काल भैरव के मंत्र का जाप 108 बार करने से भय और दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। इसके साथ इस दिन काल भैरव भगवान के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Today is kalashtami worship of this rudravatar of lord shiva can reduce the effect of shanidosh know the auspicious time and method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














