- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Jyeshtha Purnima But The Days Of Fasting And Bathing Are Different Know The Glory Of Worshiping Goddess Lakshmi On This Full Moon Night
आज है ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’, पर व्रत और स्नान-दान के दिन हैं अलग, इस पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की पूजा की महिमा जानिए
- Written By: नवभारत डेस्क
ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी पूजा से चंद्र दोष दूर होता है।

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: इस साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा 3 जून, शनिवार को है। सनातन धर्म में ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ एक महत्वपूर्ण त्यौहार के रूप में जाना जाता है, जो हर साल ज्येष्ठ महीने में मनाया जाता हैं। इस त्यौहार को विभिन्न नामों से जाना जाता है जैसे कि वैशाख पूर्णिमा, कामिका पूर्णिमा और अनुष्ठान पूर्णिमा आदि।
‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ को व्रत भी रखा जाता है और सत्यनारायण भगवान तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को स्नान और दान का भी काफी महत्व है और ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ की रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। हालांकि इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान दान की तारीखें अलग-अलग है। पहले ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ का व्रत रखा जाएगा और अगले दिन सुबह ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ का स्नान और दान होगा। आइए जानें ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ की तिथि, व्रत पूजा मुहूर्त, स्नान-दान का समय आदि-
सम्बंधित ख़बरें
आज है ज्येष्ठ पूर्णिमा, शाम को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश, भरा रहेगा घर का भंडार
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा और बड़ा मंगल का दुर्लभ शुभ योग, विधिवत पूजा से सभी समस्याओं का होगा नाश, जानिए किनकी पूजा है जरूरी
ज्येष्ठ पूर्णिमा को अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान-धर्म, जीवन की कठिनाइयां होंगी दूर
खून-पसीने की मेहनत के बाद भी अगर कारोबार नहीं मिल रही कामयाबी, तो ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें तुलसी के ये उपाय, बदल जाएगा भाग्य!
शुभ मुहूर्त
‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ 3 जून 2023, शनिवार
‘पूर्णिमा तिथि’ प्रारम् 3 जून 2023 को 11ः16 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त 4 जून 2023 को 9ः11 बजे तक
इस साल ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत’ 3 जून को रखा जाएगा। पूर्णिमा का व्रत चंद्रव्यापनी पूर्णिमा तिथि में रखते हैं। इसका अर्थ है कि पूर्णिमा तिथि में जिस रात चंद्रमा होगा, उस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का चंद्रमा 3 जून को प्राप्त हो रहा है, इसलिए व्रत भी 3 जून को होगा।
3 शुभ योग में है ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ व्रत
3 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बन रहे हैं। रवि योग सुबह 5:23 बजे से सुबह 6:16 बजे तक है। शिव योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 2:48 बजे तक है, उसके बाद से सिद्ध योग प्रारंभ हो जाएगा।
‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ व्रत के दिन चंद्रमा का उदय शाम 6 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस समय से चंद्रमा की पूजा कर सकते हैं और अर्घ्य दे सकते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 2023 भद्रा समय
3 जून को व्रत वाले दिन स्वर्ग की भद्रा लग रही है। यह सुबह 11 बजकर 16 मिनट से रात 10 बजकर 17 मिनट तक है। इस भद्रा का वास स्वर्ग में है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2023 स्नान-दान
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान और दान पूर्णिमा की उदयातिथि में होगा। ज्येष्ठ पूर्णिमा की उदयातिथि 4 जून को प्राप्त है, इसलिए ‘ज्येष्ठ पूर्णिमा’ का स्नान और दान 4 जून को होगा। इस दिन साध्य और सिद्ध योग बन रहे हैं। सुबह 11 बजकर 59 मिनट तक सिद्ध योग है और उसके बाद से साध्य योग लग जाएगा।
महत्व
सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का बड़ा महत्व है। ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रखने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। उनकी पूजा से चंद्र दोष दूर होता है। सत्यनारायण भगवान की पूजा करने से घर में सुख और शांति आती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान और दान करने से पाप मिटते हैं और पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
Today is jyeshtha purnima but the days of fasting and bathing are different know the glory of worshiping goddess lakshmi on this full moon night
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














