नींबू के इस टोटके से बदल सकती है किस्मत, आज़मा कर देखें
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
हर किसी की ख़्वाहिश होती है कि, वह धनवान होने के साथ खुशहाल जिंदगी जीएं। इसके लिए वह काफी कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद औरों की तरह सपना पूरा नहीं कर पाते हैं और पैसों की तंगी बनी रहती है।
ज्योतिष-शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी सामग्री हमारी रसोई में ही उपलब्ध होती है। इन उपायों से व्यक्ति के जीवन में चली आ रही समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्हीं में से एक है नींबू
सम्बंधित ख़बरें
ऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Amravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
नींबू के कुछ उपाय है जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने लिए सफलता का द्वार खोल सकता है। आइए जानिए कैसे करें नींबू का इस्तेमाल।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो एक नींबू अपने ऊपर से 7 बार उतार लें। अब इसके दो टुकड़े कर लें। दोनों टुकड़ों को विपरीत दिशा में यानी सीधे हाथ वाले नींबू को उल्टे हाथ की तरफ फेंके और उल्टे हाथ वाले नींबू को सीधे हाथ की तरफ फेंके। ऐसा करने से सोई किस्मत जाग सकती है।
अगर कड़ी मेहनत करने के बावजूद व्यापार में सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार के दिन अपने ऑफिस या फिर दुकान की चारों दीवारों से स्पर्श करा लें। इसके बाद इस नींबू के चार टुकड़े कर लें और चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
यदि आपके बिजनेस में रुकावट महसूस हो रही है और पैसा नहीं आ रहा है तो, इसके लिए 5 नींबू काटकर उसके साथ एक मुट्ठी पीली सरसों और एक मुट्ठी काली मिर्च व्यापारिक प्रतिष्ठान में रख दें। अगले दिन दुकान खोलने के बाद इन सभी सामग्री को उठाकर किसी सुनसान जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
