तपती गर्मी में यह मिल्क शेक देगा आपको जबरदस्त ठंडक, आज़मा कर देखें, जानिए इसकी आसान रेसिपी

Dry Fruits Milk Shake
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए हम आइसक्रीम,समर ड्रिंक या फल आदि का सेवन करते है। वहीं डॉक्टर भी हमें ऐसे फल खाने की सलाह देते है जिनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में खरबूजे का मिल्क शेक शामिल कर सकते है। क्योंकि खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है जो आपको एक दम तरोताजा रखेगा। तो आइए जानें इस रेसिपी के बारे में।

सामग्री

खरबूजा -1 किलो

दूध- 1/2 लीटर

चीनी -3 बड़े चम्मच

इलायची- 1 चम्मच पाउडर

काजू -10 (बारीक कटे हुए)

बादाम -10 (बारीक कटे हुए)

बादाम और काजू का पेस्ट - 1 चम्मच

थोड़े से बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि

खरबूजे का मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को धोने के बाद अच्छे से छील लें।

इसके बाद छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसके बीज निकालकर अलग कर दें।

अब मिक्सर में खरबूजे के टुकड़े, चीनी, इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।

जब खरबूजा अच्छे से पीस जाए तो मिक्सर में ठंडा दूध डालें और एक बार और अच्छे से चला लें।

जब आपको लगे कि तरबूज अच्छे मिक्स हो गया है तो इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और मिक्सर को चला लें।

अब इसे सर्विंग गिलास में निकालें और इसके ऊपर काजू बादाम को छोटे पीस में काटकर सजाएं। लीजिए तैयार है आपका खरबूजा मिल्क शेक।