- Hindi News »
- Lifestyle »
- This Is How To Make Chutney Peas Tikki Here Is The Easy Recipe
ऐसे बनाएं ‘मटर की चटपटी टिक्की’, यहां है आसान रेसिपी
- Written By: मृणाल पाठक

Photo: Twitter
सीमा कुमारी
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मटर से बनने वाले टेस्टी फूड आइटम्स खूब बनाए जाते है। फिर मटर की बनी डिश तो कमाल ही होती है। हरी मटर पौष्टिकता से भरपूर होती है। कई बच्चे भले ही मटर की सब्जी न खाएं लेकिन जब बात मटर की टिक्की की आती है तो वे इसे बड़े चाव से खाते हैं।
मटर की टिक्की सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब है ऐसा नहीं है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। और ये कम वक्त में ही तैयार हो जाती है। आइए जानें मटर की टिक्की बनाने की सिंपल रेसिपी
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
सामग्री
हरी मटर – 2 कप
आलू – 3-4
ब्रेड का चूरा – 1/2 कप
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
मटर की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छील लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी डालकर गर्म करें और उसमें मटर डालकर उबाल लें । इसके बाद मटर को पानी से निकालकर एक बाउल में रख दें । अब आलू को उबालें और फिर उसके बाद आलू के छिलके उतार मिक्सिंग बाउल में डालकर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मटर को भी मैश करें और उसे आलू में डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें ।
अब इस मिश्रण में ब्रेड का चूरा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। फिर बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक समेत सारे मसाले मिश्रण में डालकर ठीक से मिक्स कर दें। आखिर में हरी धनिया पत्ती और नींबू का रस मिला दें। मटर की टिक्की के लिए मसाला बनकर तैयार है। अब थोड़ा-थोड़ा मसाला हाथ में लेकर पहले उनकी बॉल बना लें। उसके बाद उन्हें टिक्की का आकार देकर एक प्लेट में रखते जाएं। इसी तरह सारी मटर टिक्की बना लें।
एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर 1 टी स्पून तेल डालकर चारों ओर फैलाएं। इसके बाद तवे की क्षमता के अनुसार उस पर मटर टिक्की रखकर रोस्ट करें। कुछ देर तक रोस्ट करने के बाद टिक्की को पलटा लें और दूसरी ओर से सेकें। इसी तरह टिक्की को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से उसका रंग सुनहरा होकर टिक्की क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद मटर टिक्की को एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी मटर टिक्की को सेंक लें। अब टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म मटर टिक्की को सर्व करें।
This is how to make chutney peas tikki here is the easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










