New Year की पार्टी के लिए ये Veggie snacks हो सकते हैं लाजवाब, जानिए उनके नाम
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: साल 2023 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में हर कोई नए साल की पार्टी की तैयारियों में जुटा हुआ है। अगर आप इस बार नया साल (New Year 2024) घर पर अपने दोस्तों के साथ मनाने वाले हैं। यानी आपका मूड हाउस पार्टी करने का है तो ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं या नॉन-वेज खाना पसंद नही करते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप अपने न्यू ईयर हाउस पार्टी में काफी अच्छे वेजी स्नैक्स (Veggie Snacks) को मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।
न्यू ईयर हाउस पार्टी को खास बनाने में ये वेजी स्नैक्स समय भी कम लेंगे और स्वाद में भी लाजवाब बनेंगे। तो देर किस बात की आइए जान लें। आप कौन कौन से इंस्टेंट (Instant) वेजी स्नैक्स पार्टी की मेन्यू में आसानी से शामिल कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल…टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO
पुणे बना दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम वाला शहर, साल में 152 घंटे सड़क पर गंवाए
छोटे पर्दे पर जल्द शुरू होगा The Traitors , श्वेता तिवारी से लेकर मल्लिका शेरावत तक फिर शुरू होगा धोखे का खेल
Bhojpuri Bawaal: पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप, जानिए सेट पर क्या हुआ था उस दिन
ब्रेड पिज़्ज़ा (Bread Pizza)
अगर आपकी पार्टी में यंग और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं तो ब्रेड पिज्जा आपकी पार्टी मेन्यू में जरूर शामिल होनी चाहिए। ये ट्रेडिशनल पिज्जा बेस से अलग ब्रेड स्लाइस पर बना सकते हैं जो किफायती होने के साथ साथ कम वक्त भी बनने में लेता हैं। इस तरह आप क्लासिक पिज़्ज़ा रेसिपी में थोड़ा-सा ट्विस्ट लाकर इस डिश से अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं।
ड्राई वेज मंचूरियन (Veg Manchurian Dry)
इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है। ये डिश इंडियन और चाइनीज कुजीन का एक अनोखा फ्यूजन है। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इसे न्यू ईयर पार्टी में स्नैक्स के रूप में आप मेन्यू में जरूर शामिल करें।
फ्रेंच फ्राइज (French fries)
आप अपने न्यू ईयर पार्टी में स्टार्टर की शुरुआत फ्रेंच फ्राइज से कर सकते है। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज खरीदकर फ्रिज में रख लें और 2 मिनट में छानकर इसे मेहमानों के लिए सर्व करें।
पनीर पोटैटो बॉल्स (Paneer Potato Balls)
पनीर पोटैटो बॉल स्वाद में जितना लजीज होते हैं इन्हें बनाना भी आसान होता है। इसे आप पार्टी शुरू होने से पहले बनाकर फ्रिजर में रख दें और पार्टी के समय फ्राई कर गरम गरम परोसें।
मसाला पापड़ (Masala Papad)
न्यू ईयर के हाउस पार्टी में आप मसाला पापड़ को भी अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। इसे बनाने में मुश्किल से 5 मिनट भी नहीं लगता लेकिन स्वाद में उतना ही बेहतरीन।
स्टफ्ड मशरूम (Stuffed Mushrooms)
नए साल की शुरुआत करें स्टफ्ड मशरूम के साथ। इस स्वादिष्ट स्टफ्ड मशरूम रेसिपी को जरूर अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी में मेहमानों को सर्व करने के लिए ये एक परफेक्ट ऐपिटाइजर है। इसे आप किसी भी कोल्ड बेवरेज के साथ ले सकते हैं।
