इन लोगों को नहीं खाना चाहिए फूलगोभी, (सौ.सोशल मीडिया)
Cauliflower Vegetable Side Effect: फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है, जो अमूमन हर किसी को पसंद होती है। वैसे तो फूलगोभी हर मौसम में मिलती है, लेकिन सर्दियों में ताजी और अच्छी फूलगोभी मिलती है। सर्दियों में लोग फूलगोभी की सब्जी, परांठे, पकौड़े और अचार बनाकर खाते हैं। फूलगोभी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। लेकिन, सर्दियों के मौसम में ज़्यादा फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं फूलगोभी खाने के नुकसान के बारे में।
इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए फूलगोभी-
थायराइड के मरीज
जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें भी फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से थायराइड ग्लैंड की फंक्शनिंग प्रभावित हो सकती है। इससे आपका टी3 और टी4 हार्मोन बढ़ सकता है। इसलिए थायराइड के मरीजों को फूलगोभी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान न खाएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में प्रेग्नेंसी के दौरान भी आपको फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फूलगोभी सीमित मात्रा में करना चाहिए।
किडनी स्टोन के मरीज
जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें फूलगोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। किडनी या गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या में फूलगोभी का सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।
दरअसल, गोभी में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जिससे स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही, गोभी का सेवन करने से यूरिक एसिड भी बढ़ सकता है। पथरी और हाई यूरिक एसिड की समस्या में फूलगोभी खाने से बचना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
खून होता है गाढ़ा
ज्यादा फूलगोभी के सेवन से खून गाढ़ा हो सकता है। जो लोग खून गाढ़ा करने की दवा खा रहे हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही फूलगोभी का सेवन करना चाहिए।