घर में कभी नहीं होगी धन-धान्य की कमी, बस रसोई में बनी पहली रोटी इन्हें खिलाएं

baasi-roti
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सनातन धर्म में गौ-सेवा का बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, गाय को खाना या चारा खिलाने से घर की सभी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। प्राचीन काल से ही घरों में गाय पालने की परम्परा चली आ रही है। गाय माता में सभी 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गाय पूजनीय है। क्या आप जानते हैं कि इसका क्या महत्व है?

ऐसी मान्यता है कि जब हम पहली रोटी गाय को खिलाते हैं तो सभी देवी देवताओं को भोग लग जाता है। इससे सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानें   पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को देने के क्या फायदे होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि अगर आप गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं तो घर में सुबह बनने वाली पहली रोटी के चार टुकड़े कर लें। अब इसका पहला टुकड़ा गाय को, दूसरा टुकड़ा कुत्ते को, तीसरा टुकड़ा कौओं को और चौथा टुकड़ा किसी चौराहे पर रख दें।

मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।   इससे गरीबी दूर होती है और धन का लाभ होता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, पहली रोटी गाय को खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मान्यता है कि गाय को गुड़ खिलाने के कई लाभ हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है।

यदि आपके घर में सुख शांति नहीं है, कलह मची हुई है तो ऐसे व्यक्ति को रोज सुबह बनाई गई पहली रोटी गाय को और आखिर में बनाई गई रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए।  ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है। इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी की कुंडली में राहु केतु या शनि का दोष है तो उसे प्रत्येक दिन रात को अंत में बनाई जाने वाली रोटी कुत्ते को देना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में जो भी दोष होते हैं वो खत्म हो जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com