-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- There Is A Tradition Of Making Sattu Laddu On Kajari Teej
कजरी तीज पर सत्तू के लड्डू बनाने की है परंपरा, जानिए स्वादिष्ट प्रसाद की रेसिपी
- Written By: सीमा कुमारी
Kajari Teej 2025 :अखंड सौभाग्य का प्रतीक कजरी तीज का व्रत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बहुत ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है, खासकर सुहागिन महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती है।

सत्तू के लड्डू की रेसिपी(सौ.सोशल मीडिया)
Kajari Teej Recipe : 12 अगस्त,मंगलवार को कजरी तीज का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सुहागन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। अखंड सौभाग्य का प्रतीक कजरी तीज का व्रत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बहुत ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है, खासकर सुहागिन महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती है।
आपको बता दें इस शुभ अवसर पर घर-घर में सत्तू से बने लड्डू, पराठे और मिठाइयां बनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि कजरी तीज पर सत्तू का भोग लगाने से माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते है। अगर आप भी इस बार कजरी तीज पर घर में सत्तू के लड्डू बनाना चाहती हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। ऐसे में आइए जानते है सत्तू के लड्डू की रेसिपी
आखिर क्या है कजरी तीज और सत्तू का रिश्ता
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, कजरी तीज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाला एक पावन पर्व है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। आपको बता दें, कई जगह इसे सातुड़ी तीज भी कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
भारतीय परंपरा के अनुसार, इस दिन सत्तू खाने का विशेष महत्व होता है। सत्तू न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि इसकी मिठास भक्ति में और भी रंग भर देती है। इसलिए कजरी तीज के दिन सत्तू का भोग लगाने की खास परंपरा है।
किन सामग्री की जरूरत होती है सत्तू के लड्डू बनाने के लिए
सत्तू – 1 कप
पिसी हुई चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार कम-ज्यादा कर सकती हैं)
घी – ¼ कप
कटे हुए पिस्ता – 2 टेबलस्पून
कटे हुए बादाम – 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
नारियल का बूरा – 1 टेबलस्पून
कैसे बनाए सत्तू के लड्डू
1. सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गरम करें।
2. गरम घी में सत्तू डालें और लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। एक बात का ध्यान रहे, सत्तू जल्दी जल सकता है, इसलिए आंच और चलाने का रफ्तार सही रखें।
3. सत्तू हल्का सुनहरा होते ही इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दें।
4. अब इसमें कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
5. गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
ये भी पढ़ें-घर में पहली बार ला रहे हैं गणपति बप्पा, तो इन बातों का पालन ज़रूर करें, गणेश पूजा होगी फलित
6. ठंडा होने पर पिसी हुई चीनी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
7. अब हाथों में थोड़ा सा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
8. लड्डुओं के ऊपर नारियल का बूरा लपेट दें ताकि स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएं।
अब मां पर्वती और भगवान भोलेनाथ को भोग के रूप में चढ़ाए।
There is a tradition of making sattu laddu on kajari teej
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














