एड़ी के दर्द से निजात दिलाने में बेहद कारगर है इस पौधे का पत्ता, इस तरह करें इनके पत्तों का इस्तेमाल

aaak-mke-patte
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आज अधिकतर लोग एड़ी के दर्द यानी हील पेन से परेशान हैं। इससे न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी बहुत परेशान हैं। युवाओं में इस समस्या का मुख्य कारण बढ़ा हुआ यूरिक एसिड माना जाता है। हालांकि एड़ी में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जिसमें अधिक वजन, लंबे समय तक खड़े रहना, ऊंची एड़ी वाले जूते या फिर सैंडिल पहनना, एक्सरसाइज न करना आदि शामिल हैं। लेकिन, अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। ऐसे में आक की पत्तियों का इस्तेमाल कर एड़ी के दर्द यानी हील पेन से राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं कि एड़ी के दर्द से राहत पाने के लिए कैसे करें आक के पत्तों का इस्तेमाल।

इस तरह करें आक के पत्तों का इस्तेमाल

>आक के पत्तों का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़े से पानी और इस पत्ते को डाल दें।

>इसके बाद इसमें थोड़ा सा नमक, अजवाइन, सौंफ डालकर उबालें। अब इस पीनी से एड़ी को धो लें।

>इसके बाद आक का पत्ता लेकर एड़ी के ऊपर रख लें। फिर इसे किसी कपड़े की मदद से बांध लें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है।

इसके अलावा, एड़ी के दर्द से निजात पाने के लिए हल्दी, मेथी और सौंठ भी कारगर होता है। इसके लिए तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें।  इसके बाद नियमित रूप से सुबह-शाम खाने से पहले 2-2 ग्राम सेवन करें। आप अश्वगंधा और मोरिंगा का भी सेवन कर सकते हैं। इन सभी का नियमित रूप से सेवन करने से एड़ी के दर्द से निजात मिल सकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com