- Hindi News »
- Lifestyle »
- The Festival Of Makar Sankranti Is Celebrated All Over The Country With These Names Know About The Interesting Traditions Related To It
समूचे देश में इन नामों से मनाया जाता है ‘मकर संक्रांति’ का त्योहार, इससे जुड़ी दिलचस्प परंपराओं के बारे जानिए
- Written By: मृणाल पाठक

सीमा कुमारी
नववर्ष का पहला त्योहार ‘मकर संक्रांति’ (Makar Sankranti) इस साल 15 जनवरी (15th January) को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन सूर्य (Sun) का उत्तरायण होता है, और वे इस दिन मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्यदेव को प्रकृति का कारक माना जाता है, इसलिए इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है।
‘मकर संक्रांति’ के दिन स्नान और दान का भी बहुत महत्व है। इस दिन कई जगहों पर पतंग भी उड़ाई जाती है। खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है। और, गुड़-तिल, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। आइए जानें देशभर में ‘मकर संक्रांति’ का पर्व और किन नामों से जाना जाता है और इससे मिलते-जुलते कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: मकर संक्रांति पर नेहरू वार्ड में महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम से दिखाई एकजुटता
पतंगों से सजा नासिक, आसमान में कॉम्पिटिशन, जमीन पर म्यूजिक; मकर संक्रांति पर छाया पतंगबाजी का जोश
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक महत्व? जानिए इसके 5 कारण प्रमुख कारण
मकर संक्रांति पर सुरक्षा जागरूकता संदेश: जालना ट्रैफिक पुलिस का नायलॉन मांजा विरोधी अभियान
‘मकर संक्रांति’ को ‘खिचड़ी’ भी कहा जाता है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड में मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाई जाती है और इसे खाते हैं। इस वजह से इसका एक नाम ‘खिचड़ी’ भी है। ‘मकर संक्रांति’ को गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा है। प्रयागराज में इस दिन से ही माघ मेले का आयोजन होता है। ‘मकर संक्रांति’ को ‘माघी’ के नाम से भी जाना जाता है।
गुजरात में मकर संक्रांति को ‘उत्तरायण’ पर्व के नाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर वहां पर पतंग उत्सव का आयोजन होता है। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग आते है। उत्तरायण के दिन स्नान और व्रत करने का विधान है।
पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कुछ अन्य जगहों पर मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाई जाती है। इस दिन को नई फसल की खुशी में मनाते है।
असम में मकर संक्रांति के पर्व को ‘माघ बिहू’ यानी, ‘भोगाली बिहू’ पर्व मनाया जाता है। हालांकि, यहां यह पर्व संक्रांति के एक दिन पहले से ही मनाया जाता है। इस दौरान असम में तिल, चावल, नारियल और गन्ने की अच्छी फसल होती है, इसलिए इस दिन यहां तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खिलाए जाते हैं।
The festival of makar sankranti is celebrated all over the country with these names know about the interesting traditions related to it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMपुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














