- Hindi News »
- Lifestyle »
- The Festival Of Bohag Bihu Lasts For So Many Days Know Its Tradition And Importance
इतने दिनों तक चलता है ‘बोहाग बिहू’ का पर्व, जानिए इसकी परंपरा और महत्व
- Written By: नवभारत डेस्क

– सीमा कुमारी
‘बोहाग बिहू’ (Bohag Bihu) असम का एक लोकप्रिय त्योहार है। यह त्योहार साल में तीन बार मनाया जाता है। जनवरी महीने के मध्य में ‘भोगाली बिहू’ मनाया जाता है। इसे ‘माघ बिहू’ भी कहते है। अप्रैल के मध्य में ‘बोहाग बिहू’ (Bohag Bihu) मनाया जाता है, जो ‘रोंगाली बिहू’ या ‘हत बिहू’ के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, तीसरी बार अक्टूबर के मध्य में मनाया जाता है। लेकिन ‘बोहाग बिहू’ से असम में नए साल की शुरुआत होती है। ये पर्व मुख्य रूप से किसान भाइयों को समर्पित है। इस साल भी यह ख़ास पर्व 14 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह त्योहार एक हफ्ते तक मनाया जाता है। आइए जानें असम के महापर्व के बारे में –
‘रोंगाली बिहू’ का पर्व इस तरह मनाया जाता है:
- राती – यह चट महीने (बैसाख) की पहली रात से शुरू होता है और उरुका तक जारी रहता है। यह आमतौर पर किसी पुराने पेड़ या एक खुले मैदान के नीचे इकट्ठा होकर मनाया जाता है।
- चट – महीने के दूसरे दिन, उरुका से पहले या रोंगाली बिहू की औपचारिक शुरुआत तक बिहू गाने और नृत्य किए जाते है। स्थानीय लोग घर के बाहर यह नृत्य करते
है। - गोरू बिहू – संक्रांति का दिन या रोंगाली बिहू का पहला दिन पशुधन (पालतू जानवरों) को समर्पित है। इस दिन मवेशियों को एक नदी या तालाब में लाया जाता है और जड़ी-बूटियों से धोया जाता है। लोग पारंपरिक खेल भी खेलते है। शाम के समय, मवेशियों को वापस खेत में ले जाया जाता है।
- मनु बिहू – यह वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाता है। लोग स्नान करते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। वे बड़ों से आशीर्वाद भी मांगते हैं और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक के रूप में पहने जाने वाले उपहार के रूप में बिहूवन या गामुसा कपड़े का आदान प्रदान करते हैं।
- कुतुम बिहू – दूसरे दिन, लोग अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने और पारंपरिक भोजन का आनंद लेते हैं।
- मेल बिहू – तीसरे दिन मेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होती हैं, जिसमें पूरे असम के लोग शामिल होते हैं।
- चेरा बिहू – इस दिन को ‘बोहागी बिदर’ या ‘फाटो बिहू’ के रूप में भी जाना जाता है। और, ‘रोंगाली बिहू’ के चौथे और अंतिम दिन लोग उत्सव मनाते हैं।
‘Bohag Bihu’ का महत्व
‘बोहाग बिहू’ त्यौहार के साथ ही असम के लोग नए साल की शुरुआत मानते हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग पारंपरिक परिधान में पूरे जोश खरोश के साथ असम का पारंपरिक नृत्य ‘बिहू’ करते हैं। माघ बिहू अमूमन किसानों का त्यौहार माना जाता हैं। इस दिन किसान खेतों से फसलों की कटाई करते हैं और प्रकृति और ईश्वर से भविष्य में भी अच्छी पैदावार की कामना करते हुए धन्यवाद अदा करते हैं।
बिहू का दूसरा महत्व है कि इसी समय धरती पर वर्षा की पहली बूंदें पड़ती हैं जिससे पृथ्वी नए रूप से सजती है। इस दौरान नई फसल आने की तैयारी होती है। बिहू के अवसर पर युवक एवं युवतियां साथ-साथ ढोल, बांसुरी, पेपा, गगना, ताल इत्यादि के साथ अपने पारंपरिक परिधान में एक साथ बिहू करते हैं। कहा जाता है कि ढोल की आवाज से आसमान में बादल आ जाते हैं जिससे बारिश शुरू हो जाती है जिससे खेती अच्छी होती है। बिहू के समय में गांव में खेल-तमाशों का आयोजन किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
The festival of bohag bihu lasts for so many days know its tradition and importance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










