Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

23 अप्रैल को गुलाबी होगा चांद का रंग, जानिए इसका क्या है कारण और कितने रंगों का होता है चांद

चैत्र पूर्णिमा के दिन वाला चांद गुलाबी चांद (Pink Moon 2024) के नाम से जाना जाता है। इस दिन चैत्र पूर्णिमा के दिन मंगलवार को शाम 7:49 पर सबसे ज्यादा चमकीला दिखेगा।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 20, 2024 | 12:11 PM

पिंक मून 2024 ( Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, हम जानते है चैत्र माह (Chaitra Month) का दौर चल रहा है इस महीने में राम नवमी, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) के साथ कई अमावस्या और पूर्णिमा आ रही है इसे लेकर ही आने वाले 23 अप्रैल 2024 यानि दिन मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2024) बनाई जाएगी। क्या आप जानते है चैत्र पूर्णिमा के दिन वाला चांद गुलाबी चांद (Pink Moon 2024) के नाम से जाना जाता है। इस दिन चैत्र पूर्णिमा के दिन मंगलवार को शाम 7:49 पर सबसे ज्यादा चमकीला दिखेगा। जानिए ऐसा क्यों इस बारे में

कैसे होता है चांद का रंग गुलाबी

यहां पर चांद का रंग गुलाबी होने या पिंक मून की स्थिति तब बनती है जब दो घटनाएं एक साथ हों जैसे चांद धरती के बहुत करीब नजर आए तो वहीं पर उस समय ऐसी पूर्णिमा यानि की फूल मून हो। इस दौरान चांद का रंग गुलाबी होने के साथ ही बड़ा भी दिखता है। यह चांद पृथ्वी से 3,63,3000 किलोमीटर दूर होता है। अप्रैल माह में दिखने वाले इस चांद को पिंक मून कहा जाता है जबकि यह गुलाबी नहीं दिखता। इसका नामा पिंक रखने के पीछे यह वजह है कि, इसे उत्तरी अमेरिका में पाए जाने वाले गुलाबी फूल के कारण नाम दिया गया है।

कब दिखती है उल्का बौछार

सम्बंधित ख़बरें

चैत्र पूर्णिमा के दिन इन बातों को लेकर रहें बेहद सतर्क, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम

Chaitra Purnima 2025 Upay: चैत्र पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करने लगेंगी घर में वास

हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को चढ़ाएं भोग में केला, खीर और ये मिष्टान्न, प्रसन्न हो मारुतिनंदन देंगे खूब वरदान

पितृदोष से मुक्ति पाने का श्रेष्ठ अवसर, ‘चैत्र पूर्णिमा’ के दिन कर लें समर्पण भाव से ये उपाय, सुखमय रहेगा जीवन

चैत्र माह में आपको पिंक मून के अलावा हर साल लिरिड उल्का बौछार भी देखने के लिए मिलती है जो इस बार 22-23 अप्रैल की दरम्यानी रात में दिखती है। कहते है इस दौरान आसमान में आग के गोलों के रूप में चमकीली उल्‍काओं को देखा जा सकेगा।

चांद के कई रंग

पिंक मून की बात तो कर ली है लेकिन क्या आप जानते है चांद के कई रंग हो जाते है यानि चांद कई रंगों में नजर आता है आइए जानते है इसके बारे में..

1- ब्लड मून (लाल रंग)

जब चांद का रंग लाल होता है तो इसे ब्लड मून कहते है ऐसी स्थिति तब होती है जब कई बार सूर्य की रोशनी आकाश में बिखरने के कारण कई बार लाल या नारंगी रंग चांद का हो जाता है.

2-पीला या नारंगी रंग

चांद का रंग कभी पीला या नारंगी नजर आता है इसके पीछे वजह है कि यह प्रदूषण की वजह से होता है जब प्रदूषण वाली जगहों पर रोशनी ज्यादा बिखरती है ऐसे में नीले की जगह यह पीला या नारंगी नजर आ जाता है। इस दौरान चांद से आनी वाली सफेद रोशनी में से नीली रोशनी बिखर जाती है और यह पीला या नारंगी दिखता है।

3- नीला रंग

चांद का रंग कभी नीला भी नजर आता है इसे पीछे का कारण खगोल शास्त्र की मानें तो इसलिए होता है जब वायुमंडल में बिखरे कणों की वजह से नीला रंग नजर आता है। इसे लेकर एक सिद्धांत स्केटरिंग ऑफ लाइट काम करता है। कहते है ये नीला रंग वाला चांद तीन सालों में एक बार दिखाई देता है।

4- भूरा रंग

चांद का रंग कभी-कभी भूरा नजर आता है इसे एक तरह से चांद के धब्बों की वजह से माना जाता है। इसके अलावा ऐसा चांद तब होता है जब चांद के पृथ्वी के पास होने के कारण सूर्य की रोशनी उस पर कम नजर आती है।

5- चमकीला रंग

चांद का चमकीला रंग नजर आता है जिसमें ऐसी स्थिति तब होती है जब सूर्य की रोशनी उससे टकराकर धरती पर लौटती है तब रात में वह चांदी के रंग का दिखाई देता है।

The color of the moon will be pink on april 23

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2024 | 12:11 PM

Topics:  

  • Chaitra Purnima

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.