-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Teach Children Etiquette In Childhood Everyone Will Praise You
बच्चों को बचपन में ही सिखाएं शिष्टाचार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
- Written By: मृणाल पाठक

Representative Image
-सीमा कुमारी
हर माता-पिता की दिली ख़्वाहिश होती है कि उनके बच्चे जीवन में सफल होकर दुनिया में नाम रोशन करें। इसलिए हर माता-पिता अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा और परवरिश (Upbringing) देना चाहते हैं। इसके लिए वो हर सम्भव कोशिश करते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर बेहतर इंसान बने और उसका भविष्य सुरक्षित हो। ऐसे में वो बच्चे को हर दिन कुछ न कुछ सिखाते हैं, क्योंकि बड़े होने पर बचपन (Childhood) की बातें और चीजें उनकी परवरिश में नजर आती हैं। ऐसे में आइए जानें उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में –
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चे अक्सर चीजों को हासिल करने के लिए जिद्द और गुस्से का सहारा लेते हैं। लेकिन, पेरेंट्स होने के नाते उसे सही और गलत की पहचान करवाएं। उन्हें जीवन में शांत और धैर्य में रहने की सीख दें। उन्हें समझाएं कि गुस्से और जल्दबाजी में किया गया काम हमेशा गलत होता है। इसके विपरित वे धैर्य को अपनाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
कई बच्चे गलतियां करने के बावजूद ‘सॉरी’ बोलना नहीं चाहते, फिर चाहें उनकी गलती कितनी भी बड़ी क्यों न हो। वो ‘सॉरी’ बोलने में खुद को छोटा महसूस करते हैं। लेकिन, उनको समझाएं कि अपनी छोटी सी गलती के लिए भी ‘सॉरी’ (sorry) बोलना चाहिए। इससे उनकी इमेज बिगड़ेगी नहीं बल्कि बेहतर होगी।
बच्चों को बचपन से ही ‘प्लीज’ (please) बोलना सिखाएं। उनको बताएं कि जब भी किसी से कुछ पूछना हो या कहना हो तो ‘प्लीज’ शब्द का इस्तेमाल जरूर करें। इससे उनकी छवि ही नहीं बल्कि आपकी छवि भी निखरती जाएगी।
बच्चों को ‘एक्सक्यूज़ मी’ बोलने की आदत भी डालें। उनको सिखाएं कि जब भी उनको किसी से कुछ कहना हो या किसी का ध्यान अपनी ओर खींचना हो, तो ‘एक्सक्यूज़ मी’ (excuse me) का इस्तेमाल करें। इससे सामने वाले पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ता है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, अगर आप बच्चे की हर छोटी-बड़ी मांग जल्दी पूरी कर देते हैं, तो ऐसा बिल्कुल ना करें। असल में, आसानी से हर चीज मिलने से वे चीजों की अहमियत नहीं समझेंगे। साथ ही भविष्य में वे मेहनत करने से कतराएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप उन्हें चीजों को पाने के लिए मेहनत करने के लिए कहें।
बच्चों को बचपन से ही परमीशन लेने की आदत डालें। उनको बताएं कि कहीं जाने और कोई काम करने के लिए जिस तरह माता-पिता की परमीशन जरूरी है, उसी तरह से किसी का सामान छूने या इस्तेमाल करने के लिए उसकी अनुमति लेना जरूरी है। इससे केवल बच्चे की ही नहीं बल्कि आपकी अपब्रिंगिंग की सराहना भी की जाएगी।
बच्चों को छोटी-छोटी’ बात के लिए ‘थैंक यू बोलना सिखाएं। उनको समझाएं कि जब भी किसी से मदद या कोई चीज लें, तो इसके लिए ‘थैंक यू’ (thank you) जरूर बोलें। फिर चाहें सामने वाला आपसे उम्र और हैसियत में कम ही क्यों न हो।
Teach children etiquette in childhood everyone will praise you
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










