गर्मी का मौसम आने से पहले बढ़ने लगती है ये स्वास्थ्य समस्याएं , ऐसे हो जाएं अलर्ट
गर्मी में सबसे ज्यादा हिटस्ट्रोक की स्थिति देखी जाती है जिसमें ऑर्गन फेल भी हो सकते है. और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है. इतनी ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मी में ऐसे रखें ख्याल (सौ. डिजाइन
Summer Season: मार्च महीने में ही गर्मी का एहसास होने लगा है जहां पर आने वाले महीने इससे ज्यादा गर्म रहेंगे इस दौरान तापमान काफी ज्यादा रहेगा। बदलते मौसम के साथ गर्मी की वजह से कई स्वास्थ्य समस्या भी बढ़ने लगती है इसके लिए आपको सतर्क रहना जरूरी है। गर्मी में सबसे ज्यादा हिटस्ट्रोक की स्थिति देखी जाती है जिसमें ऑर्गन फेल भी हो सकते है. और यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है. इतनी ज्यादा गर्मी पड़ने के कारण शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, बेहोशी और कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
जानिए कैसे प्रभाव डालता है हीट स्ट्रोक
आपको बताते चलें कि, गर्मी में सबसे ज्यादा नुकसानदायक हीट स्ट्रोक होता है जो शरीर पर बेहद बुरा असर डालता है। हीट स्ट्रोक के कारण शरीर पीला पड़ने लगता है यह तब होता है जब आपका शरीर अपने तापमान को आसानी से कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसमें भारी पसीना आना, त्वचा का पीला पड़ना, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, की समस्या होती हैं।
क्या होती है हीट स्ट्रोक की स्थिति
आपको बताते चलें कि, कई मामलों में हिटस्ट्रोक की गंभीर स्थिति भी बनती है। जैसे कि, एक जानलेवा स्थिति जिसमें शरीर का तापमान खतरनाक रूप से(40 डिग्री सेल्सियस या 104 डिग्री फ़ारेनहाइट से ऊपर) बढ़ जाता है।लक्षणों में शरीर का उच्च तापमान, भ्रम, बेचैनी, अस्पष्ट भाषण, दौरे और कोमा शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल
मोबाइल-लैपटॉप हो रहा है गर्म? घबराइए नहीं इन आसान टिप्स से बचाएं महंगा नुकसान
मच्छरों से छुटकारा अब आसान, मिडिल क्लास के लिए सस्ते और स्मार्ट गैजेट्स, घर बनेगा नो-मच्छर ज़ोन
यूपी के 6 ‘ठंडे’ ठिकाने: गर्मी में शिमला-नैनीताल को भूल जाएंगे, कम बजट में यहां मिलेगा सुकून
जानिए गर्मियों में क्या आती है हेल्थ समस्याएं
आपको बताते चलें कि, गर्मियों के मौसम में हिटस्ट्रोक की खतरनाक स्थितियां बनने लगती है जिसके बारे में आपरो सतर्क रहने की आवश्यकता है। चलिए जानते है इसके बारे में…
1- शऱीर के अंग काम नहीं करना
आपको बताते चलें कि, हीट स्ट्रोक की स्थिति में शरीर के सभी अंग काम करना बंद कर देते है इसमें (फेफड़े, हृदय, गुर्दे, यकृत) और यहां तक कि मृत्यु जैसी गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।
2-सांस लेने में दिक्कत होना
आपको बताते चलें कि, कई बार स्थिति ऐसी होती है कि, गर्मी की वजह से हम सांस आसानी से ले नहीं पाते है।गर्म हवा अस्थमा और सीओपीडी जैसी श्वसन संबंधी स्थितियों को बढ़ा सकती है।
3-डिहाईड्रेशन हो जाना
यहां पर गर्मी का तापमान बढ़ने से डिहाईड्रेशन की स्थिति बनती है यानि इस मौसम में गर्मी के कारण शरीर से पसीना निकलने के कारण तरल पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी से चक्कर आना, बेहोशी हो सकती है और मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त मिलना मुश्किल हो सकता है।
4-मौजूदा स्वास्थ्य स्थितियों का बिगड़ना
गर्मी हृदय और गुर्दे पर दबाव डाल सकती है और हृदय संबंधी, मानसिक, श्वसन और मधुमेह संबंधी समस्याओं जैसी स्थितियों को और खराब कर सकती है।
ऐसे रखें ख्याल
गर्मी के मौसम में आप अगर इन सभी स्थितियों से परेशान है तो इस तरह से ख्याल रख सकते है, जो इस प्रकार है…
1- शरीर से तरल पदार्थ पसीने या अन्य तरीकों से बाहर निकल जाने पर गंभीर स्थिति बनती है इसके लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
2-गर्मी के मौसम में एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे है तो योगा करें यह आपकी हेल्थ को बेहतर रखेगा।
3- गरिष्ठ खाना लेने की बजाय आप सुपाच्य और हल्का भोजन करें।
4-आपको नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच भी करानी चाहिए।
