सर्दियों में आप भी है फटी एड़ियों से परेशान, तो समस्या से निजात पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

सर्दियों में पैरों और एड़ियों में क्रैक होने की समस्या हो जाती है। इस समस्या के लिए हमें पैरों का अच्छी तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
सर्दियों में फटी एड़ियों का ऐसे रखें ख्याल
सर्दियों में फटी एड़ियों का ऐसे रखें ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cracked Heels: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंड का तापमान बढ़ने की वजह से शरीर पर इसके प्रभाव देखने के लिए मिलते है। सर्दियों में पैरों और एड़ियों में क्रैक होने की समस्या हो जाती है। इस समस्या के लिए हमें पैरों का अच्छी तरह से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। कई बार एड़ियां इतनी क्रैक हो जाती है कि, खून निकल आता है इसके लिए हमें तुरंत उपाय खोजने की आवश्यकता है। इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से एड़ियों का ख्याल रख सकते है।

घरेलू चीजों से एड़ियों की त्वचा होगी नरम

यहां पर एड़ियों के लिए इन चीजों का प्रयोग भी आप कर सकते है जो इस प्रकार है...

1- नीम का तेल- ग्लिसरीन

यहां पर सर्दियों के मौसम में एड़ियों का ख्याल रखने के लिए आप रात को सोने से पहले ये नुस्खा अपना सकते है। नीम के तेल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से फटी एड़ियां सही हो जाती है।

2-नारियल का तेल

फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल का नुस्खा बेहद कारगर है यह आसानी से अपनाया जाने वाला नुस्खा है। रात को सोने से पहले आप एड़ियां साफ करके उन पर नारियल तेल (Coconut Oil) लगा सकते है।

3-नींबू का जूस

फटी एड़ियों ते लिए यह नुस्खा भी कारगर हो सकता है चावल के आटे में आधा नींबू का जूस मिलाएं। यह खास तरह का स्क्रब त्वचा के लिए बेहतर होता है मृत त्वटा को निकाल देती है।

4-गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

यहां पर आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है इसके नुस्खे में आप 2 चम्मच शहद (Honey) मिलाकर पैरों को 15 मिनट तक भिगोकर रखें. पैर साफ करने के बाद क्रीम लगाकर सोएं।

5- ग्लिसरीन और गुलाबजल

यहां पर आप ग्लिसरीन और गुलाबजल का तरीका अपना सकते है इस तरह का नुस्खा पैरों के लिए अच्छा होता है। रात में लगाना सही होता है।

6-सिरका का इस्तेमाल

फटी एड़ियों के लिए आप पानी को गुनगुना गर्म करें. इसमें नमक व सिरका मिलाएं. इस पानी में पैरों को 10 मिनट के लिए रखें। पैरों को नरम तौलियों से साफ करके आराम पाया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com