नेशनल कपल डे पर पार्टनर को इन तरीकों से करें सरप्राइज, बन जाएगा दिन
नेशनल कपल डे कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक खास दिन है। इसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए, ताकि उनके बीच का प्यार कभी कम ना हो।
- Written By: रीना पंवार
(सौजन्य सोशल मीडिया)
आज 18 अगस्त को राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couple’s Day 2024) सेलिब्रेट किया जा रहा है। कपल्स को समर्पित यह दिन बहुत ही ख़ुशी एवं उत्साह के साथ हर साल मनाया जाता है। यह जोड़ों के बीच प्यार और उनके बीचे के बंधन का जश्न मानने का एक आदर्श दिन है।
हर कपल वैलेंटाइन डे, जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, ताकि उनके पार्टनर को खास होने का एहसास हो। कपल्स के लिए अपने पार्टनर को खुश करने और अपनी प्यारी जोड़ी को सेलिब्रेट करने का एक और खास दिन है नेशनल कपल डे, जिसे हर कपल को साथ में जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए, ताकि उनके बीच का प्यार कभी कम ना हो।
अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि आप ‘नेशनल कपल डे’ पर अपने पार्टनर के लिए क्या करें, तो ऐसे में आप इन 5 तरीकों की मदद लेकर अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं….
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बुलट सवारों पर पुलिस का एक्शन: 112 मॉडिफाइड साइलेंसर रोडरोलर से कुचलकर किए नष्ट
AAP छोड़ते ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें, 2 FIR हुई दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन नहीं गिरावट चांदी की चमक फिर से बड़ी
Viral Dashcam Video: स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी बनी ‘जहाज’, लड़की का बिगड़ा बैलेंस
पार्टनर को दें प्यारे-प्यारे कॉम्प्लिमेंट
आजकल कपल्स एक दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट देने में बहुत ज्यादा कंजूसी दिखाते हैं। इसलिए आप इस नेशनल कपल डे अपने पार्टनर को प्यारे-प्यारे कॉम्प्लीमेंट देकर खुश करें। आपका ऐसा करना उनके लिए एक रोमांटिक सा सरप्राइज होगा, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा। इसके लिए आप खास मैसेज या कविता भी लिख सकते हैं।
पार्टनर के लिए बनाएं खास डिश
नेशनल कपल डे पर आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा खाना खुद से बनाएं और उन्हें अपने हाथों से खिलाएं। यकीन मानिए आपका ये सिंपल अंदाज़ आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगा और वे इस दिन को हमेशा याद भी रखेंगे।
पार्टनर को सरप्राइज ट्रिप पर ले जाएं
नेशनल कपल डे सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर को सरप्राइज ट्रिप पर घुमाने के लिए लेकर जाएं। आप एक-दो दिन के लिए अपने आस-पास के अच्छे स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर समय कम है तो आप इस दिन अपने शहर में भी किसी खास स्थान पर घूमने के लिए जा सकते हैं और पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करते हुए बिता सकते हैं।
कपल स्पा डे प्लान करें
इस दिन को खास बनाने और पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए कपल स्पा डे भी प्लान कर सकते हैं। यह प्लान आप दोनों के लिए वाकई रिलैक्स भरा होगा, जहां आप दोनों स्पा का आनंद ले पाएंगे और एक दूसरे के साथ समय भी बिता पाएंगे। कपल स्पा पैकेज बुक करने पर आपको डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे आप स्पा का मजा लेते हुए पैसे भी बचा पाएंगे।
लेखिका- सीमा कुमारी
