साबुन है आपकी नाजुक स्किन के लिए खतरनाक, अपने घर पर बनाएं नेचरल फेस पैक और पाएं चेहरे पर दमक

face
File Photo
Published on
Updated on

-सीमा कुमारी

ज्यादातर महिलाएं चेहरे को साफ करने के लिए साबुन या फेशवॉश का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इससे स्किन ड्राई हो जाती है। वहीं, इसमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में आप स्किन को साफ करने के लिए इनकी बजाए नेचरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानें एक ऐसे फेस पैक के बारे में जो न सिर्फ डेड स्किन निकालेगा बल्कि इससे स्किन ग्लो भी करेगी।

इसके लिए आपको चाहिए

  • बेसन - 1-2 चम्मच
  • कच्चा दूध - 1-2 चम्मच
  • सेंधा नमक - 1 चम्मच
  • जैतून तेल - कुछ बूदें
  • एलोवेरा जेल/नींबू

सबसे पहले सारी सामग्रियों को एक बाउल में बेसन, कच्चा दूध और सेंधा नमक मिलाएं। आप चाहे तो इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं।

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप उसमें जैतून या कोई भी एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।

नहाने से पहले इस पैक को चेहरे, हाथों-पैरों पर लगाएं और कम से कम 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।

अब एलेवोरा जेल या नींबू से उस हिस्से पर मसाज करें, जहां पैक लगाया हो। इससे उस हिस्से में जमा गंदगी निकल जाएगा और स्किन ग्लो भी करेगा। मसाज करने के बाद ताजे पानी से उसे धोएं या नहा लें लेकिन ध्यान रखें कि इसके बाद फेसवॉश या साबुन ना लगाएं।

नहाने या पैक को साफ करने के बाद बॉडी लोशन, मॉइश्चराइजर या क्रीम से मसाज करके छोड़ दें।

फायदे

आयुर्वेद चिकित्सा के अनुसार, सेंधा नमक त्वचा को शुद्ध, मजबूत और फिर से जीवंत करता है। सेंधा नमक तैलीयपन को रोकता है, मुंहासों को कम करता है, जमी हुई गंदगी को हटाता है और चमकदार त्वचा देता है।

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर व क्लींजर है,जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाता है। अगर आप पैक नहीं लगाना चाहती तो सिर्फ बेसन से भी चेहरा धो सकते हैं।

जैतून का तेल फेस वाश, साबुन, बॉडी वॉश और लोशन में भी पाया जा सकता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज्ड करता है और उसे ड्राई होने से बचाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो छिद्रों को गहराई से साफ करता है। यह त्वचा की सतह पर जमा होने वाले मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटा देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com