-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Shri Ganesha Worship In Subh Muhurat On Sakat Chauth 2024
आज है ‘सकट चौथ’, संतान पर आने वाले संकटों का नाश करते हैं श्री गणेश, जानें इस विशेष दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त
- Written By: दीपिका पाल

सकट चतुर्थी पर श्री गणेश जी का करें पूजन ( डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम : इस साल ‘सकट चौथ’ (Sakat Chauth 2024) का त्योहार यानी व्रत 29 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। शुभकर्ता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित ‘सकट चौथ’ (Sakat Chauth 2024) का पावन व्रत हर साल माघ महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को सकट चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट, माघ चतुर्थी आदि नामों से जाना जाता है। ‘सकट चौथ’ का व्रत प्रथम पूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन व्रत रखा जाता है और गणेश जी की पूजा की जाती है।
इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। यह व्रत खासतौर पर महिलाओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विघ्नहर्ता गणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं। आइए जानें इस साल सकट चौथ की तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त-
सम्बंधित ख़बरें
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
‘कुतुप’ मुहूर्त में करें अष्टमी श्राद्ध, विधिवत श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मिलती है शांति
कोई भी मांगलिक कार्य के लिए वसंत पंचमी का दिन है सर्वश्रेष्ठ, जमीन, वाहन खरीदी से लेकर विवाह के लिए क्यों है सबसे बढ़िया मुहूर्त
तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ मास की चतुर्थी तिथि 29 जनवरी, 2024 को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन अगले दिन 30 जनवरी की सुबह 8 बजकर 54 पर हो जाएगा। इस चलते 29 जनवरी के दिन ही सकट चौथ का व्रत (Sakat Chauth Vrat) रखा जाएगा।
सकट चौथ के व्रत में शाम के समय चंद्रोदय के बाद पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 41 मिनट बताया जा रहा है।
पूजा विधि
- सकट चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें। गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति भी रखें।
- गणेश जी और मां लक्ष्मी को रोली और अक्षत लगाएं। फिर पुष्प, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें।
- सकट चौथ में तिल का विशेष महत्व है। इसलिए भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं।
- ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें। अंत में ‘सकट चौथ व्रत’ की कथा सुनें और आरती करें।
- रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर सकट चौथ व्रत संपन्न करें।
धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में ‘सकट चौथ’ का बड़ा ही धार्मिक महत्व है, जो महिलाएं इस व्रत को करती हैं उन्हें सुख-शांति, संतान की समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। इस व्रत को तिलकुटा चतुर्थी, बड़ी चतुर्थी, माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।
Shri ganesha worship in subh muhurat on sakat chauth 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिमांशु राय लिगेसी अवार्ड 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा, चिकित्सा और संगीत क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित
Jun 25, 2026 | 03:02 PMनागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
Jun 25, 2026 | 02:49 PMFire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Jun 25, 2026 | 02:51 PMPOK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
Jun 25, 2026 | 02:45 PMइंदौर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 144 बल्क लीटर लिकर और हजारों फर्जी लेबल जब्त
Jun 25, 2026 | 02:44 PMभंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 02:40 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में लापरवाही! आधे से ज्यादा पद खाली, डिग्री व माइग्रेशन के लिए भटकने को मजबूर छात्र
Jun 25, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














