चेहरे की झुर्रियाँ और दाग-धब्बे कम करेगा केले का छिलका? शहनाज हुसैन ने बताया ब्यूटी का असली सीक्रेट
Shahnaz Husain Beauty Tips : हर्बल ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के वैसे तो कई नुस्खों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन केले के छिलके के अलग ही फायदे होते है।
- Written By: दीपिका पाल
केले के छिलकों से पाएं रंगत (सौ.डिजाइन फोटो)
Shahnaz Husain Beauty Tips: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के साथ त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है। हर मौसम में चेहरे की देखभाल अलग हो जाती है। इसके लिए हम ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है ताकि रंगत और खूबसूरती बरकरार रहें। हर्बल ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के वैसे तो कई नुस्खों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन केले के छिलके के अलग ही फायदे होते है। केले के छिलके के इस्तेमाल से आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे है जो चेहरे को एक अलग ही रंग देती है।
इन असरदार उपायों से पाएं खास रंगत
केले की मदद से आप चेहरे के लिए उपाय कर सकते है। यहां पर बताए जा रहे असरदार उपाय आपकी त्वचा को शानदार बना देते है।
1. केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ें
शहनाज हुसैन का पहला नुस्खा कहता है कि, आप केले के छिलके को रगड़ने से इसमें मौजूद नैचुरल ऑयल्स और मिनरल्स सूजन कम करने का काम करती है। इसके अलावा केले के छिलके को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन को मुलायम बना सकते है। इसका इस्तेमाल आप इस तरीके से कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
- चेहरा अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
- ताज़ा केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा लें और गोल-गोल घूमाते हुए चेहरे पर रगड़ें.
- 5 से 10 मिनट तक ऐसा करें या जब तक छिलका भूरा न हो जाए.
- अब इसे 10 मिनट तक चेहरे पर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें.इससे स्किन में तुरंत नमी आती है और चेहरे पर नैचुरल ब्राइटनेस दिखने लगती है।
2. केले के स्क्रब से त्वचा को दें जान
आप केले की मदद से त्वचा को नई जान दे सकते है। शहनाज हुसैन के मुताबिक अगर आप केले का स्क्रब चेहरे पर लगाते है तो, त्वचा की गहराई तक सफाई करता है और छिद्रों को बंद होने से बचाता है। यह त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है। इसके लिए आप इस तरीके को अपना सकते है।
- एक कटोरी में छोटे टुकड़ों में कटा केला छिलका डालें.
- इसमें एक चम्मच हल्दी, ब्राउन शुगर और शहद मिलाएं.
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाकर 2-3 मिनट मसाज करें.
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
3. केले का फेस मास्क बनाएं
केले की मदद से आप चेहरे को पोषण दे सकते है। यहां पर केले के इन छिलकों में विटामिन B6, B12, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए सही होते है। अगर आप इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाते है तो, स्किन को डीप हाइड्रेशन मिलता है और चेहरा एकदम सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है। इसे बनाने के लिए ,
- आधा केला (छिलके समेत) छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसे ब्लेंडर में पीस लें और इसमें एक चम्मच दही, शहद और गुलाबजल मिलाएं.
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें.
- हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
4. आंखों के नीचे लगाएं
अक्सर काम करने की वजह से आंखों में थकान हो जाती है। इसमें थकी हुई आंखें या काले घेरे की समस्या को दूर करने के लिए केले के छिलके फायदेमंद होते है। इनमें नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो झुर्रियों और सूजन को कम करते हैं।
- एक केले के छिलके को दो छोटे टुकड़ों में काटकर कुछ देर फ्रिज में रख दें.
- ठंडे छिलके को आंखों के नीचे लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें.
- फिर चेहरा धो लें और अपनी आई क्रीम लगाएं.
- इससे आंखों की थकान कम होती है और स्किन में ठंडक के साथ एक हल्की चमक आती है।
ये भी पढ़ें- बालों की कई समस्याओं को दूर करेगा ये रस
याद रखें यह सलाह
इन केले के छिलके के इस्तेमाल से बनें ब्यूटी टिप्स को अपनाने से पहले आपको सावधानी बरतना चाहिए।केले के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें। अगर किसी तरह की खुजली या परेशानी होती है तो इसे लगाने से बचें।
