- Hindi News »
- Lifestyle »
- Remedies For Leaves On Peepal Tree On Saturday
शनिवार के दिन पीपल तले जलाएं सरसों तेल का दीया और तकिए के नीचे पीपल का पत्ता रखकर सोएं, जानिए क्या हैं इसकी चमत्कारिक मान्यताएं
- Written By: वैष्णवी वंजारी

शनिवार के दिन पीपल के उपाय
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म में माना जाता है कि पेड़-पौधों में भगवान वास करते है। तुलसी के बाद पीपल का पेड़ (Peepal Tree) भी बहुत पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि पीपल के पेड़ में सभी त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसी वजह से इस पेड़ की पूजा-अर्चना करना फलदायी माना जाता है।
मान्यता है कि पीपल के पेड़ की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक के सभी दुख-दर्द खत्म हो जाते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। धार्मिक मत के अनुसार, पीपल के पत्ते के उपाय करने से व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है और ग्रहों का बुरा असर दूर होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए जानें वो पीपल के पत्ते के उपाय कौन से हैं, जो व्यक्ति के लिए फलदायी होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, अगर आप लंबे समय से कर्ज की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार के दिन पीपल के एक पत्ते को अपने पर्स में रख लें। कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से कर्ज से समस्या से निजात मिलती है।
जीवन के संकट और दुख से निजात पाने के लिए सोमवार या फिर किसी विशेष तिथि पर पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित करें और इसकी रोजाना पूजा-अर्चना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को सुख और शांति प्राप्त होती है।
अगर आप किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए पीपल के पत्ते का ये उपाय लाभदायक होगा। रात को सोने से पहले तकिए के नीचे पीपल का पत्ता रख लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

सभी कार्यों में सफलता पाने के लिए पीपल के 11 पत्ते लें और उसे साफ पानी से धो लें। पत्ता कहीं से टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। अब इन पत्तों पर कुमकुम, अष्टगंध या चंदन मिलाकर ‘श्री राम’ नाम लिखें। नाम लिखते समय ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ अवश्य करें। फिर इन पत्तों की एक माला बना लें और हनुमान मंदिर में हनुमान जी को अर्पित कर दें।
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की दशा समाप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो सोने से पहले पीपल के एक पत्ते को तकिए के नीचे रख दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है।
Remedies for leaves on peepal tree on saturday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
May 03, 2026 | 06:02 PM‘अगर दीदी हार गईं तो…’, बंगाल के चुनावी नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा ऐलान; बोले- छोड़ देंगे संघर्ष
May 03, 2026 | 06:02 PMकाउंटिंग से पहले ही केरल में कांग्रेस की जीत पक्की! पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया CM, स्वीकारी हार?
May 03, 2026 | 05:57 PMनेपाल की राजनीति में महा-भूचाल! बालेन शाह ने बदले 110 कानून, एक झटके में 1594 नियुक्तियां रद्द
May 03, 2026 | 05:53 PMअमरावती में बच्चू कडू का शक्ति प्रदर्शन, शिवसेना में शामिल होने के बाद निकाली भव्य रैली
May 03, 2026 | 05:48 PMब्रह्मा गलत हो सकते हैं, पर फडणवीस नहीं, अपराध की बाढ़ व गृहमंत्री के बयान पर भड़कीं सुषमा अंधारे
May 03, 2026 | 05:33 PMउज्जैन में ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
May 03, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














